Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

एआई स्टेथोस्कोप 15 सेकंड में बता देगा आपके दिल में कोई समस्या है या नहीं

Politics Mirror by Politics Mirror
September 16, 2025
in जीवन शैली, टेक्नालाजी, स्वास्थ्य
0
एआई स्टेथोस्कोप 15 सेकंड में बता देगा आपके दिल में कोई समस्या है या नहीं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के चमत्कारी कार्यप्रणाली से पूरी दुनिया हैरान है। अब एआई की मदद से दिल से जुड़ी बीमारियों का पता चंद सेकंड में लगाया जा सकता है। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने अब एक ऐसा स्टेथोस्कोप विकसित किया है जो एआई की मदद से सिर्फ 15 सेकंड में तीन बीमारियों का पता लगा सकता है।

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध रिपोर्ट के अनुसार एआई संचालित स्टेथोस्कोप सिर्फ 15 सेकंड में तीन बीमारियों- हार्ट फेलियर, एट्रियल फिब्रिलेशन और वाल्वुलर हार्ट का पता लगा सकता। जहां पुराना स्टेथोस्कोप सिर्फ मरीज की धडक़न या सांस लेने की आवाज सुन सकता था, वहीं एआई-संचालित स्टेथोस्कोप दिल की धडक़न या ब्लड फ्लो में मामूली बदलावों का भी पता लगा सकता है। इसके साथ ही, यह मरीज का ईसीजी करने में भी सक्षम है। बता दें, स्टेथोस्कोप का पहली बार इस्तेमाल 1816 में हुआ था। तब से, डॉक्टर शरीर की आंतरिक आवाजें सुनने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब, एआई-संचालित इस नई तकनीक के जरिये लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है।

कैसे काम करता है एआई संचालित स्टेथोस्कोप
शोध रिपोर्ट के अनुसार ईसीजी के लिए मरीज की छाती पर एक एआई स्टेथोस्कोप लगाया जाता है। यह हार्ट से निकलने वाले इलेक्ट्रिकल सिग्नल को रिकॉर्ड करता है, जबकि इससे जुड़ा एक माइक्रोफोन दिल की ओर प्रवाहित होने वाले ब्लड की आवाज को रिकॉर्ड करता है। इसके बाद, एक एआई एल्गोरिथम इस डेटा का विश्लेषण करता है। यह एल्गोरिथम उन बदलावों को भी रिकॉर्ड कर सकता है जिन्हें डॉक्टर नहीं पकड़ पाते। इस प्रक्रिया के बाद, पूरा डेटा एक स्मार्टफोन ऐप पर भेजा जाता है, जो मरीज के हृदय की गति पर नजर रख सकता है। टेस्ट से पता चला है कि यह उपकरण यह अनुमान लगा सकता है कि अगले 12 महीनों में किसी व्यक्ति को हृदय संबंधी कौन सी बीमारी हो सकती है। इसके आधार पर, वह अपकी दिनचर्या में बदलाव लाने के अलावा उसका इलाज भी शुरू कर सकता है।

यह गेम चेंजर साबित हो सकता है
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह एआई संचालित स्टेथोस्कोप दिल के मरीजों के लिये गेम चेंजर साबित हो सकता है और मरीजों को जल्दी इलाज दिलाने में मदद कर सकता है। इंपीरियल कॉलेज लंदन और इंपीरियल कॉलेज हेल्थकेयर एनएचएस ट्रस्ट द्वारा किए गए इस अध्ययन में अमेरिकी फर्म इको हेल्थ द्वारा निर्मित एआई स्टेथोस्कोप का उपयोग करके 96 सर्जरी के 12,000 से अधिक मरीज शामिल थे। उन्होंने इन मरीजों की तुलना उन 109 सामान्य चिकित्सकों की सर्जरी के मरीजों से की, जिन्होंने इस तकनीक का उपयोग नहीं किया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि एआई स्टेथोस्कोप से जांच करने पर, हृदय गति रुकने वाले लोगों में 12 महीनों के भीतर निदान होने की संभावना 2.33 गुना अधिक थी। एआई संचालित स्टेथोस्कोप से असामान्य हृदय गति का पता लगाने की संभावना 3.5 गुना ज्यादा थी, जो लक्षण पैदा नहीं करतीं, लेकिन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देती हैं।

Previous Post

किशोरवय गायक जोनस के फैन बने भाईजान सलमान

Next Post

फिल्में बिगाडऩे में माहिर है अनुराग कश्यप

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
फिल्में बिगाडऩे में माहिर है अनुराग कश्यप

फिल्में बिगाडऩे में माहिर है अनुराग कश्यप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.