Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली के लिये खतरे की घंटी…जहरीली हवा से हर दिन बढ़ रहे सांस के मरीज

Politics Mirror by Politics Mirror
August 31, 2025
in देश
0
दिल्ली के लिये खतरे की घंटी…जहरीली हवा से हर दिन बढ़ रहे सांस के मरीज
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जहां का पीएम 2.5 स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानक से 20 गुना ज्यादा है। यह खुलासा किया है शिकागो विश्वविद्यालय की ‘एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स 2025’ की रिपोर्ट ने। यह रिपोर्ट दिल्ली के लिए खतरे की घंटी है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में दिल्ली का औसत पीएम 2.5 स्तर 111.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जबकि डब्ल्यूएचओ का सुरक्षित मानक केवल 5 माइक्रोग्राम है। इसका सीधा असर दिल्लीवासियों की जिंदगी पर पड़ रहा है और अगर हालात ऐसे ही रहे तो औसतन उनकी आयु 8.2 साल कम हो सकती है। रिपोर्ट का कहना है कि दिल्ली की जहरीली हवा कई कारणों से बनती है। इनमें सबसे बड़ा योगदान वाहनों के धुएं का है, जो करीब 30 से 40 फीसदी प्रदूषण फैलाते हैं। दिल्ली में 1.2 करोड़ से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, आसपास के औद्योगिक क्षेत्र और कोयला आधारित पावर प्लांट भी बड़े पैमाने पर सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड छोड़ते हैं।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे सांस के रोग

हरियाणा और पंजाब में पराली जलाना अक्टूबर-नवंबर में प्रदूषण को और गंभीर बना देता है, जबकि धूल और निर्माण गतिविधियां भी 20 फीसदी तक योगदान करती हैं। सर्दियों में तापमान गिरने से हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे प्रदूषण और ज्यादा घना हो जाता है। पीएम 2.5 कण बेहद खतरनाक होते हैं क्योंकि ये फेफड़ों में गहराई तक जाकर सांस की गंभीर बीमारियां, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कैंसर जैसी समस्याएं पैदा करते हैं। दिल्ली में अस्थमा और ब्रॉन्काइटिस जैसे रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। लंग केयर फाउंडेशन के अनुसार, यहां करीब 30 फीसदी बच्चे सांस की समस्या से जूझ रहे हैं। 2023 में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में 20 फीसदी हार्ट केस सीधे-सीधे प्रदूषण से जुड़े थे। इसके अलावा, प्रदूषण से भारत को हर साल अरबों डॉलर का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

क्या हो सकते हैं समाधान

रिपोर्ट बताती है कि पीएम 2.5 का हर 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर का इजाफा इंसानी जिंदगी को औसतन 0.64 साल घटा देता है। इस आधार पर दिल्ली के मौजूदा हालात 8.2 साल की जीवन हानि का कारण बन रहे हैं। समाधान के तौर पर विशेषज्ञ वाहन नियंत्रण, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, औद्योगिक उत्सर्जन कम करने, पराली जलाने पर रोक, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण जैसे कदमों की सिफारिश कर रहे हैं।

Previous Post

मप्र में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कम्पनी से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा! कंपनी के इंजीनियर पाकिस्तानी

Next Post

ट्रंप के टैरिफ से निपटने मोदी सरकार कर सकती है राहत पैकेज का ऐलान

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ट्रंप के टैरिफ से निपटने मोदी सरकार कर सकती है राहत पैकेज का ऐलान

ट्रंप के टैरिफ से निपटने मोदी सरकार कर सकती है राहत पैकेज का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.