Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

101 किलोग्राम सोने से बना ‘अमेरिका टॉयलेट’ 121 करोड़ रुपए में बिका

Politics Mirror by Politics Mirror
November 20, 2025
in विदेश
0
101 किलोग्राम सोने से बना ‘अमेरिका टॉयलेट’ 121 करोड़ रुपए में बिका
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। दुनिया की सबसे अजीब और चर्चित कलाकृतियों में से एक, सोने से बना काम करने वाला टॉयलेट नीलामी में रिकॉर्ड कीमत पर बिक गया। 18 कैरेट गोल्ड से तैयार यह टॉयलेट, इटली के कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया था। इसे ‘अमेरिका’ नाम दिया गया था। मंगलवार शाम ये सोथबीज की नीलामी में 12,110,000 डॉलर में बिका। इसका वजन 101 किग्रा है और इसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 121 करोड़ रुपये है।

रिपोर्टस के मुताबिक यह शानदार टॉयलेट 2016 में बनाया गया था। मौरिजियो कैटेलन दुनिया के सबसे चर्चित कॉन्सेप्चुअल कलाकारों में गिने जाते हैं। 1960 में इटली में जन्मे कैटेलन ने बतौर सेल्फ-टॉट आर्टिस्ट शुरुआत की और 1989 में कला जगत में कदम रखा। शुरू से ही उनकी कलाकृतियां कला जगत के नियमों और प्रतिष्ठानों पर सवाल उठाती रही हैं। 2024 में उनकी एक और कलाकृति ‘कॉमेडियन’ को सोथबीज़ ने 6,240,000 डॉलर में बेचा था। इसमें एक असली केले को दीवार पर टेप से चिपकाया गया था। इसे क्रिप्टो प्लेटफॉर्म ट्रोन के फाउंडर जस्टिन सन ने खरीदा था।

इस महीने इस सोने के टायलेट को ब्रूयर बिल्डिंग में लगाया गया, जहां लोगों को इसे करीब से देखने का मौका दिया गया। कैटेलन ने ऐसे तीन गोल्डन टॉयलेट बनाए थे, लेकिन सोथबीज के अनुसार अब सिर्फ यही आखिरी मौजूद पीस बचा है। पहली बार यह कलाकृति न्यूयॉर्क के गुगेनहाइम म्यूजियम में दिखाई गई थी, जहां 1 लाख से ज्यादा लोग इसे देखने और इस्तेमाल करने पहुंचे। सोथबीज ने इसे ‘कला इतिहास का सबसे लक्जरी बाथरूम ब्रेक’ बताया। 2019 में इसका दूसरा संस्करण ब्लेनहेम पैलेस से चोरी हो गया था, जिसके बाद यह कलाकृति दुनिया भर में सुर्खियों में आ गई।

कहां खत्म होती है कीमत, कहां शुरू होता है व्यंग्य
रिपोर्ट के मुताबिक बताया कि इसकी शुरुआती बोली लगभग उसके सोने के वास्तविक मूल्य 10 मिलियन डॉलर के बराबर रखी गई थी। नीलामी घर ने एक दिलचस्प सवाल भी उठाया- ‘कहां खत्म होती है कीमत और कहां शुरू होता है व्यंग्य?’ सोथबीज के कंटेम्पररी आर्ट प्रमुख लूसियस इलियट ने कहा कि यह टॉयलेट एक आईने जैसा है, जो देखने वाले को उसकी प्रतिबिंबित छवि दिखाता है। उनके मुताबिक यह टॉयलेट जैसा भी दिखता है और बिल्कुल अलग भी। उन्होंने इसे एक चमकदार, भारी और सोने की चकाचौंध से भरी कलाकृति बताया, जिसे देखकर दर्शक अपनी छवि और चमकती सतह में बहती पानी की हलचल तक देख सकता है। इसे म्यूजियम ‘रिप्लेयस बिलीव इट और नॉट’ ने खरीदा है।

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-समय सीमा तय नहीं, पर राज्यपाल किसी भी बिल को रोक नहीं सकते

Next Post

25 November to 1 December 2025

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

25 November to 1 December 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.