नई दिल्ली। हरियाणवी फिल्मों के मशहूर अभिनेता उत्तर कुमार की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। रेप के मामले में जमानत पर बाहर चल रहे उत्तम पर अब एक और गंभीर आरोप लगा है। इस बार केस उस वकील ने दर्ज कराया है, जो दुष्कर्म पीड़िता का केस लड़ रही हैं। पीडि़ता के वकील का कहना है कि उत्तर कुमार की तरफ से उन्हें धमकाया जा रहा है और उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो भी पोस्ट कराए जा रहे हैं। वकील का कहना है कि उन्हें अलग-अलग तरीको से परेशान किया जा रहा है और गंदी गालियां भी दी गईं। उत्तर कुमार ने अपने एक सहयोगी से यूट्यूब पर एक आपत्तिजनक और धमकी भरा वीडियो भी पोस्ट कराया है। बता दें कि एक्टर पर शालीमार गार्डन में रहने वाली एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। दरअसल, जून 2025 में उत्तर कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उन पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात कही गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया था।
वकील ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में इस मामले को लेकर एफआइआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट वाले केस में पीडि़ता की ओर से पैरवी कर रही हैं। हरियाणवी और देहाती फिल्मों के मशहूर एक्टर उत्तर कुमार पर रेप का आरोप हैं। उन्हें सितंबर महीने में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। लेकिन इसक बाद वह जमानत पर बाहर आ गए थे। अब इसी केस के बाद उन पर एक और प्रकरण दर्ज किया गया है। यह शिकायत उस वकील ने कराई है जो पीडि़ता के केस की पैरवी कर रही हैं। उनका आरोप है कि एक्टर उत्तम कुमार ने लोगों से उन्हें धमकियां दिलवाई जा रही हैं। उन पर केस छोडऩे का दबाव बनाया जा रहा है।
7 नवंबर को वह पीडि़ता के साथ कोर्ट में पहुंची तो अगले ही दिन यानी 8 नवंबर को सोनम सैन नाम की महिला ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वकील और उनकी 6 साल की बेटी को लेकर बेहद गंदी गंदी बातें की गई और उन्हें धमकाया गया। बता दें कि वकील ने अपनी शिकायत में इस बात का भी खुलासा किया है कि उनकी जान को इस वक्त खतरा है। उत्तर कुमार उन पर कभी भी किसी से भी हमला करा सकते हैं।







