Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home परदे के पीछे

परदे के पीछे- नामचीन नेताजी के घर में कलह

Politics Mirror by Politics Mirror
September 5, 2025
in परदे के पीछे
0
परदे के पीछे- नामचीन नेताजी के घर में कलह
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बुंदेलखंड क्षेत्र से सांसद एवं प्रदेश भाजपा संगठन में अहम पद पर रह चुके एक नामचीन नेताजी इन दिनों गृह कलह से परेशान हैं। दरअसल, नामचीन नेताजी राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण परिवार को तनिक भी समय नहीं दे पाते हैं। यही नहीं देश-प्रदेश में राजनीतिक दौरे बताकर कई-कई दिन घर से गायब भी रहते हैं। यही वजह है कि, धर्मपत्नी ने घर के भीतर और बाहर (सोशल मीडिया पर) नेताजी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। नारदजी तो यही प्रार्थना करेंगे कि, हे भगवान! नेताजी के घर को बर्वाद होने से बचा लीजिए।

आखिर डिफेंडर गाड़ी किसे मिली!

भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर उठा बवंडर अब केवल संगठनात्मक विवाद नहीं रहा, बल्कि ‘डिफेंडर’ गाड़ी से सियासी गलियारों में तडक़ा लगा गया है। आरोप लग रहे हैं कि यह पद ढाई करोड़ की लग्जऱी डिफेंडर के बदले दिया गया है। अब जिला अध्यक्ष बनने से ज़्यादा चर्चा उस रहस्यमयी नेता की हो रही है, जिसे यह महंगी डिफेंडर भेंट की गई। पार्टी के एक पुराने नेता का कहना है कि सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि जिन जिलों में भी नियुक्तियों की गाड़ी दिल्ली की डीलिंग से गुजरक़र आई है, उन सब पर हाईकमान को ब्रेक लगाना चाहिए। वरना जनता में तो यही संदेश जा रहा है कांग्रेस में अब पद नहीं, बल्कि गाडय़िां चल रही हैं।

आज्ञाकारी कप्तान साहब

राजधानी से सटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री के गृह जिला के कप्तान साहब को भगवा दुपट्टाधारियों के आज्ञाकारी का तमगा मिलना चाहिए। कप्तान साहब के पास कोई भगवा दुपट्टा गले में डालकर पहुंच भर जाए, साहब हां जी-हां जी करने लग जाते हैं। फिर यह भी नहीं देखते कि, भगवा दुपट्टाधारी सही कह रहा है या ग़लत। हाल ही में कप्तान साहब ने एक कथित भगवा दुपट्टाधारी के कहने पर एक निर्दोष परिवार पर एक के बाद एक चार केस दर्ज करवा दिये। इतने पर सुकून नहीं मिला, तो भगवा दुपट्टाधारी के कहने पर निर्दोष को जेल भी भिजवा दिया। पीडि़त का दोष सिर्फ इतना है कि, उसने भगवा दुपट्टाधारी भाईयों की रागात्मक करतूतों की किताब बना रखी है।

साहिबा कार्यशैली से फिर चर्चाओं में

प्रदेश के एक आदिवासी जिले की डीएम साहिबा अपनी अजीबो-गरीब कार्यशैली को लेकर फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, इन साहिबा के बारे में कहा जाता है कि, ये जहां भी रहती हैं, कार्यशैली के कारण चर्चित हो ही जाती हैं। जब तक मंत्रालय में रहीं, अपने व्यवहार की वजह से कनिष्ठों-वरिष्ठों की आंखों की किरकिरी बनी रहीं। किसी तरह से जिला मिला, तो जिले में जो देखो वो साहिबा के खिलाफ शिकायत लिए घूम रहा है। नारदजी को पता चला है कि, पिछले दो महीने में सत्ता-संगठन और संघ के कार्यकर्ता दर्जनभर से ज्यादा शिकायतें साहिबा के खिलाफ सीएमओ को भेज चुके हैं। देखना यह है कि, सीएमओ साहिबा पर क्या एक्शन लेता है।

लूप लाइन से डर से साहब लोग टेंशन में

मध्यप्रदेश के प्रशासनिक मुखिया की एक साल के लिये पुन: ताजपोशी ने प्रदेश के ब्यूरोक्रेटस (साहबों) की चिंता बढ़ा दी है। इसलिये कि, ट्रांसफर-पोस्टिंग की जो सूचियां कई दिनों से अटकी हुई हैं, वो अब गणेशत्सव के बाद कभी भी जारी हो सकती हैं। बताते हैं कि ट्रांसफर सूची में भोपाल कमिश्नर सहित दर्जनभर जिलों के एसपी-कलेक्टर के नाम हैं। ट्रांसफर सूची में खासतौर से उन जिलों के कलेक्टर-एसपी को लूप लाइन में भेजने की तैयारी है, जिनके खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं और जिनका स्थानीय सांसद-विधायकों से किसी न किसी बात को लेकर पंगा चल रहा है।

Previous Post

महाराष्ट्र मराठा आंदोलन…जरांगे जीते या फडणवीस के जाल में उलझे?

Next Post

बारिश-बाढ़ से तबाही, सैकड़ों की मौत… कई राज्यों के लिए अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बारिश-बाढ़ से तबाही, सैकड़ों की मौत… कई राज्यों के लिए अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

बारिश-बाढ़ से तबाही, सैकड़ों की मौत... कई राज्यों के लिए अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.