Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home परदे के पीछे

परदे के पीछे-नेताजी अक्सर होटल में क्यों देखे जाते हैं?

Politics Mirror by Politics Mirror
October 2, 2025
in परदे के पीछे
0
परदे के पीछे-नेताजी अक्सर होटल में क्यों देखे जाते हैं?
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रदेश भाजपा के एक नेताजी का आचरण इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि नेताजी अक्सर राजधानी के एक नामचीन होटल में देखे जाते हैं, जहां एक उभरती हुई सुदर्शना नेत्री भी प्राय: मौजूद रहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कई बार एक ही समय पर होटल में देखे गए हैं, जिससे तरह-तरह की अटकलों को हवा मिल रही है। सवाल यह भी कि आखिर नेताजी और सुदर्शना नेत्री बार-बार एक ही जगह क्यों दिखाई देते हैं? क्या यह सिर्फ राजनीतिक मुलाकातें हैं या इसके पीछे कोई और वजह छुपी है? खैर, असल कहानी क्या है, यह तो नेताजी ही बेहतर बता सकते हैं।

माननीय का कांग्रेस से हो रहा मोहभंग!

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के कांग्रेस के एक माननीय (विधायक) का अपनी पार्टी से मोहभंग होता दिख रहा है और इन दिनों वे भाजपा के संग पींगे (नज़दीकियाँ) बढ़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये माननीय भाजपा में प्रवेश के लिए कोई मजबूत और भरोसेमंद मध्यस्थ तलाश रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पुराने सरपरस्त श्रीमंत के जरिये भाजपा में प्रवेश की कोशिश भी की थी, लेकिन कुछ शर्तों पर सहमति न बनने के कारण तब मामला टल गया था। अब चर्चा है कि कांग्रेस के ये माननीय अपने रिश्तेदार संघ के एक बड़े पदाधिकारी के माध्यम से भाजपा में शामिल होने का शुभ अवसर खोज रहे हैं। नारदजी कहते हैं-अगर ऐसा होता है, तो यह कांग्रेस के लिये बड़ा झटका होगा।

कुर्सी जाने के डर ने उड़ाई नींद!

मोहन मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट ने प्रदेश के कुछ माननीयों (मंत्री) की रातों की नींद हराम कर दी है। कुर्सी छिन जाने का डर उन्हें बुरी तरह सताने लगा है। भाजपा हाईकमान ने साफ़ संकेत दे दिया है कि अब वही मंत्री अपनी गद्दी बचा पाएंगे, जिनकी छवि जनता की नजर में चमकदार है, दागदार नहीं। बताया जा रहा है कि इन माननीयों के चाल-चलन और कारगुजारियों से पार्टी और सरकार की छवि बिगडऩे की शिकायतें लगातार दिल्ली दरबार तक पहुंच रही हैं। नारदजी का तो कहना है कि इनमें से दो माननीय, जो प्रदेश में सर्वजनीन चर्चा का विषय बने हुए हैं, अपने हालिया कारनामों से ऐसी मिट्टी पलीद करा चुके हैं कि चाय-पान की दुकानों तक पर चर्चा गर्म है। आमजन तंज कसते सुने जा सकते हैं, अगर सत्ता का स्वाद ऐसे ही हल्के चाल-चलन वाले लोगों को चखाना था, तो भाईसाब ! हममें आखिर कौन सी कमी थी?

भाजपा मुख्यालय में अब कर्मचारी पुराण

मध्यप्रदेश भाजपा मुख्यालय में वाहन पुराण का अभी समापन ही हुआ था कि अब कर्मचारी पुराण शुरू हो गया है। दरअसल, नए प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यालय की व्यवस्थाओं में मितव्ययिता और शुचिता बनाए रखने के लिए यह कवायद शुरू कराई है। चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों की विस्तृत सूची तैयार करने को कहा है। इसमें यह जानकारी भी मांगी गई है कि पिछले तीन अध्यक्षों के कार्यकाल में किन-किन कर्मचारियों की नियुक्तियां हुईं और उनका वेतन कितना है। अब इस गणना और सूची तैयार होने के बाद आगे क्या होगा, यह तो फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन मुख्यालय के कर्मचारियों में इस आदेश को लेकर हडक़ंप मचा हुआ है।

‘सौ-सौ चूहे खा, बिल्ली हज को चली’

मध्यप्रदेश के एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह, रिटायरमेंट के साथ ही साहब ने अचानक ज्योतिषाचार्य का चोला ओढ़ लिया है और लोगों का भूत-भविष्य देखना शुरू कर दिया है। ये साहब जब तक पुलिस सेवा में रहे, ऐन-केन-प्रकारेण हमेशा मलाईदार पदों पर सुशोभित होते रहे। और अब भाग्य विधाता बनने में लग गये हैं। पर, साहब को शायद यह ज्ञान नहीं कि कर्म के लेख को, कुंडली के ग्रह-नक्षत्र तो क्या, स्वयं भगवान भी नहीं बदल सकते। ऐसे में साहब चाहे जितना ज्योतिष का ज्ञान बघार लें, उनके चाल-चरित्र से परिचित लोग तो यही कह रहे हैं-सौ-सौ चूहे खा, बिल्ली हज को चली।

Previous Post

ध्यान सूत्र-आत्मशांति की ओर एक मार्ग

Next Post

बालको प्लांट में फिर बड़ा हादसा, राख फिल्टर का संयंत्र भरभराकर गिरा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बालको प्लांट में फिर बड़ा हादसा, राख फिल्टर का संयंत्र भरभराकर गिरा

बालको प्लांट में फिर बड़ा हादसा, राख फिल्टर का संयंत्र भरभराकर गिरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.