Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बिहार विधानसभा चुनाव: मुस्लिम बाहुल्य 24 सीटों पर भाजपा कमल खिलाने को बेचैन

Politics Mirror by Politics Mirror
September 15, 2025
in देश, राजनीति इन दिनों
0
बिहार विधानसभा चुनाव: मुस्लिम बाहुल्य 24 सीटों पर भाजपा कमल खिलाने को बेचैन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन सियासी बिसात अभी से बिछाई जाने लगी है। यहां भाजपा मुस्लिम बाहुल्य 24 विधानसभा सीटों के लिए अलग अलग दांव-पेंच आजमा रही है। भाजपा चाहती है कि ये सीटें हर हाल में उसकी झोली में जाएं। भाजपा-जेडीयू ही नहीं, आरजेडी से लेकर कांग्रेस और एआईएमआईएम तक की साख दांव पर लगी है। ऐसे में क्या भाजपा 2020 की तरह सीमांचल में वर्चस्व बनाए रख पायेगी?

सीमांचल की 24 सीटों पर मुस्लिम आबादी 40 से 70 प्रतिशत तक है। 2020 में यहां ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पांच सीटें जीतकर कांग्रेस और राजद को झटका दिया था, जिससे भाजपा अप्रत्याशित रूप से मजबूत हुई। इस बार कांग्रेस और राजद ने इंडिया ब्लॉक के तहत मुस्लिम-दलित-यादव समीकरण साधने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने हाल में वोटर अधिकार यात्रा के जरिए आठ सीटों पर फोकस किया। एआईएमआईएम सीमांचल को अपनी सियासी प्रयोगशाला मानती है। मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण की वजह से 2020 में यहां चौंकाने वाले नतीजे आए थे। इस बार भी पार्टी अकेले मैदान में है, जिससे वोटों के बंटवारे की संभावना बनी हुई है।

उधर, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी धीरे-धीरे अपनी पैठ बना रही है। भाजपा मुस्लिम वोटों की चुनौती के बीच दलितों और अति पिछड़ा वर्ग पर दांव खेल रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का गृह जिला किशनगंज है, जिससे सीमांचल की राजनीति पर भाजपा का विशेष ध्यान है। बता दें कि बिहार का सीमांचल इलाका चुनावी समर की सबसे अहम रणभूमि बनता जा रहा है। मोदी की विकास रैली, राहुल का सीधा जनसंपर्क और ओवैसी का वोट बैंक समीकरण, ये तीनों फैक्टर आने वाले विधानसभा चुनाव को दिलचस्प बना रहे हैं। सवाल है कि क्या भाजपा 2020 की तरह यहां फिर से कमल खिला पाएगी या विपक्ष की रणनीति इस बार रंग लाएगी।

Previous Post

कंप्यूटर-मोबाइल पर गलत मुद्रा में काम करने से हो सकता है सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस

Next Post

सविता भंडारी बनीं नेपाल की पहली महिला अटॉर्नी जनरल

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सविता भंडारी बनीं नेपाल की पहली महिला अटॉर्नी जनरल

सविता भंडारी बनीं नेपाल की पहली महिला अटॉर्नी जनरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.