Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

बायोग्राफर माइकल का दावा- अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के संबंध एपस्टीन से थे

Politics Mirror by Politics Mirror
July 28, 2025
in विदेश
0
बायोग्राफर माइकल का दावा- अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के संबंध एपस्टीन से थे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बायोग्राफर माइकल वॉल्फ के दावों के अनुसार, अमेरिका की प्रथम महिला (फस्र्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप के जेफ्री एपस्टीन से संबंध थे। एपस्टीन एक धनी और अय्याश व्यक्ति था जिसकी 2019 में मौत हो गई थी। वॉल्फ के अनुसार, मेलानिया एपस्टीन के सामाजिक दायरे का हिस्सा थीं और उन्हें हमेशा एपस्टीन की पार्टियों में देखा जाता था।

वॉल्फ ने बताया कि मॉडलिंग एजेंसी आईडी मॉडल्स के संस्थापक पाओलो जैम्पोली ने मेलानिया को ट्रंप से मिलवाया था। पाओलो ने ही मेलानिया को अमेरिका में बसने में मदद की थी, और उनकी मुलाकात 1998 में हुई थी। एपस्टीन भी पाओलो को अच्छी तरह से जानते थे। पहले भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि पाओलो के एपस्टीन और उनकी क्राइम पार्टनर गिसलेन मैक्सवेल से संबंध थे। वॉल्फ ने सवाल उठाया कि इस पूरी एपस्टीन की कहानी में मेलानिया कहाँ फिट होती हैं। हालांकि, मेलानिया ने इन दावों से इंकार किया है कि एपस्टीन की वजह से उनकी मुलाकात ट्रंप से हुई। मेलानिया का कहना है कि वे पहली बार न्यूयॉर्क के किट कैट क्लब में ट्रंप से मिली थीं।

मेलानिया ने अपनी हालिया किताब में भी क्लब में ट्रंप से मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि वह अपनी एक दोस्त के जरिए उस पार्टी में पहुंची थीं, जहां ट्रंप उनके बगल में बैठे थे और उन्होंने उनसे स्लोवेनिया में उनके घर और करियर के बारे में पूछा था। मेलानिया ने लिखा है कि वह ट्रंप के आकर्षण और उनके सहज स्वभाव की कायल हो गई थीं। तब ट्रंप का दो बार तलाक हो चुका था और वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उस पार्टी में पहुंचे थे।
ट्रंप ने भी एपस्टीन के साथ करीबी संबंध होने से हमेशा इंकार किया है। हालांकि, ट्रंप और मेलानिया को 2000 में मार-ए-लागो की एक पार्टी में एपस्टीन और मैक्सवेल के साथ देखा गया था, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद है। एपस्टीन खुद कई मौकों पर कह चुके थे कि उन्होंने ही ट्रंप को मेलानिया से मिलवाया था।

Previous Post

लोस अध्यक्ष बिरला बोले- देश जानना चाहता है कि आखिर विपक्ष प्रश्नकाल को क्यों बाधित कर रहा?

Next Post

ट्रंप का दावा-गाजा को हमने पैसा, खाना बहुत सारी चीजें दीं, नहीं तो लोग भूख से मर जाते

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ट्रंप का दावा-गाजा को हमने पैसा, खाना बहुत सारी चीजें दीं, नहीं तो लोग भूख से मर जाते

ट्रंप का दावा-गाजा को हमने पैसा, खाना बहुत सारी चीजें दीं, नहीं तो लोग भूख से मर जाते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.