Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बम की धमकी से दिल्ली हाईकोर्ट में अफरातफरी मची, जज, वकील और कर्मचारी बाहर निकाले गए

Politics Mirror by Politics Mirror
September 12, 2025
in देश
0
बम की धमकी से दिल्ली हाईकोर्ट में अफरातफरी मची, जज, वकील और कर्मचारी बाहर निकाले गए
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। शुक्रवार दोपहर दिल्ली हाईकोर्ट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक धमकी भरे ई-मेल से बम रखे होने की सूचना मिली। मेल में दावा किया गया था कि हाईकोर्ट परिसर में तीन बम प्लांट किए गए हैं और दोपहर 2 बजे तक हाईकोर्ट को खाली कर दिया जाए। धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा-प्रोटोकॉल के तहत तत्काल सभी जजों को उनके कक्षों से बाहर निकाला गया और वकीलों, कर्मचारियों व उपस्थित लोगों को परिसर खाली करने को कहा गया। मौके पर बम निरोधक दस्ते, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कई अन्य सुरक्षा यूनिट्स ने पहुंचकर हाईकोर्ट और आसपास के इलाकों को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी वाले ई-मेल में कुछ जाने-पहचाने नेताओं के नाम और राजनीतिक बयानबाजी भी दर्ज थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसमें तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके का भी जिक्र था। मेल में लिखा गया कि डॉ. एझिलान नागनाथन को डीएमके की कमान संभालनी चाहिए और उदयनिधि स्टालिन के बेटे इनबानिधि उदयनिधि को तेजाब से जलाने जैसी धमकी दी गई। धमकी वाले ई-मेल में यहां तक लिखा गया, कि एजेंसियों को भनक तक नहीं लगेगी कि यह अंदरूनी साजिश है। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली हाईकोर्ट में आज का धमाका पिछले झांसों के संदेह को दूर कर देगा। दोपहर की नमाज़ के बाद जज चैंबर में विस्फोट होगा।

हाईकोर्ट की परिसर की सुरक्षा बढ़ाई
दिल्ली पुलिस ने धमकी वाले ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए उसकी फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि मेल किस आईपी एड्रेस या सर्वर से भेजा गया और क्या मेल-हेडर में कोई तकनीकी छेड़छाड़ हुई है। जिन नेताओं और हस्तियों का इसमें नाम लिया गया है, उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल तलाशी अभियान के लिए सभी जजों और वकीलों समेत कर्मचारियों को कोर्ट परिसर से बाहर किया गया है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही हाईकोर्ट परिसर को सामान्य गतिविधियों के लिए खोला जाएगा।

Previous Post

अश्लील वीडियो वायरल…भाजपा नेता जीत निशोदे ने की सुसाइड की कोशिश

Next Post

पति नपुंसक है…ससुर पोते के लिए करते हैं सेक्स की मांग

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पति नपुंसक है…ससुर पोते के लिए करते हैं सेक्स की मांग

पति नपुंसक है...ससुर पोते के लिए करते हैं सेक्स की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.