Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

भारत से लौटते ही ब्रिटिश पीएम ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध

Politics Mirror by Politics Mirror
October 17, 2025
in विदेश
0
भारत से लौटते ही ब्रिटिश पीएम ने भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लंदन। भारत के दौरे से लौटते ही ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने भारतीय कंपनी पर लगा दिया प्रतिबंध लगा दिया। ब्रिटेन सरकार ने रूसी अर्थव्यवस्था को झटका देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ब्रिटेन ने रूस की तेल खरीदने के लिए बहुत सी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें भारतीय पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी भी शामिल है। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के भारत से लौटने के तुरंत बाद ये एक्शन लिया गया है।

ब्रिटेन सरकार ने नायरा एनर्जी लिमिटेड पर ये रोक इसलिए लगाई है, क्योंकि साल 2024 में अरबों डॉलर मूल्य का रूसी कच्चा तेल आयात किया था। ब्रिटेन के इस कदम का लक्ष्य रूस तक पहुंचने वाले तेल राजस्व को रोकना है। रूसी तेल को बाजार से हटाने और यूक्रेन के साथ संघर्ष में पुतिन के युद्ध कोष में आने वाले राजस्व को रोकने की दिशा में ये बड़ा कदम माना जा रहा है। रूसी तेल खरीदने के लिए ब्रिटेन ने कई और कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ब्रिटेन की ओर से लगाए गए नए प्रतिबंध में रूसी तेल कंपनियों को सीधा निशाना बनाया गया है। जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा है, उनमें रोसनेफ्ट और लुकोइल शामिल हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियों में सम्मिलित हैं।

रोसनेफ्ट कंपनी तो वैश्विक तेल उत्पादन की अकेले ही 6 फीसदी हिस्सेदार है, जबकि रूस के ऑयल प्रोडक्शन की आधी हिस्सेदारी है। नायरा एनर्जी पर इससे पहले यूरोपीय संघ की ओर से भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है। रूस और यूक्रेन युद्ध को चार साल बीत चुके हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी ये युद्ध खत्म ही नहीं हो पा रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर कई बार सुलह-समझौते की कोशिश की है, लेकिन युद्ध विराम नहीं हो रहा है। ऐसे में वे इस युद्ध को रोकने के लिए रूस पर आर्थिक दबाव डाल रहे हैं। यूरोपीय देशों के साथ मिलकर ये रणनीति बनाई जा रही है कि रूस से ऊर्जा व्यापार किसी तरह खत्म हो, ताकि उसे युद्ध जारी रखने के लिए पैसे न मिलें। इसी मुद्दे पर अमेरिका और भारत के बीच भी तनाव बना हुआ है।

Previous Post

फिलीपींस में कांपी धरती, भूकंप झटके लगते ही मची भगदड़

Next Post

हाईकोर्ट का फैसला…नाबालिग पत्नी से संबंध, दुष्कर्म नहीं

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
हाईकोर्ट का फैसला…नाबालिग पत्नी से संबंध, दुष्कर्म नहीं

हाईकोर्ट का फैसला...नाबालिग पत्नी से संबंध, दुष्कर्म नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.