Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मुख्यमंत्री जीएसटी दरों में कटौती का प्रचार करने पहुंचे चौक बाजार, व्यापारियों को बताये फायदे

Politics Mirror by Politics Mirror
September 22, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
मुख्यमंत्री जीएसटी दरों में कटौती का प्रचार करने पहुंचे चौक बाजार, व्यापारियों को बताये फायदे
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मोदी सरकार ने आज से जीएसटी की दरों में कटौती की है। प्रदेश की भाजपा सरकार जीएसटी कटौती की जानकारी आम जनता और व्यापारियों तक पहुंचने के लिये जोरशोर से प्रचार कर रही है। इसीके तहत सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के चौक बाजार में पहुंचे और व्यापारियों को जीएसटी में हुए संशोधन से होने वाले फायदे बताए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से संवाद भी किया। साथ ही लखेरापुरा की सत्यम फेब्रिक्स से खादी के कुर्ता-पायजामा भी खरीदे। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी भी मौजूद थे। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारदीय नवरात्र की घट स्थापना अवसर पर कफ्र्यूवाली माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भवानी मंदिर सोमवारा से जीएसटी दरों में कटौती के प्रचार अभियान की शुरूआत की। उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों से भी बात की। दुकानदारों और आमजनों ने जीएसटी प्रचार अभियान का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि जीएसटी की दरों में कटौती होने से आमजन को क्या-क्या फायदा मिलेगा।

व्यापारियों और ग्राहकों से किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव चौक बाजार में पुलिस चौकी से दीपाली साड़ी प्रतिष्ठान तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार में खरीददारी करने आए ग्राहकों और व्यापारियों से जीएसटी कटौती को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यापारियों को जीएसटी नई दरों और नियमों की प्रतियां भी वितरीत कीं। उन्होंने व्यापारियों को समझाइश दी और जीएसटी को लेकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

व्यापारियों से किया संवाद
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक संगठनों के 300 प्रतिनिधियों से संवाद किया। संवाद के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती किए जाने से क्रेता-विक्रेताओं को होने वाले लाभों की जानकारी दी।

Previous Post

थप्पड़…कंगना बोलीं यह बेहद शर्मनाक है

Next Post

कोलकाता में बारिश ने मचाई तबाही, करंट से पांच लोगों की मौत, मेट्रो सेवाएं भी हुईं बाधित

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
कोलकाता में बारिश ने मचाई तबाही, करंट से पांच लोगों की मौत, मेट्रो सेवाएं भी हुईं बाधित

कोलकाता में बारिश ने मचाई तबाही, करंट से पांच लोगों की मौत, मेट्रो सेवाएं भी हुईं बाधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.