Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

जम्मू कश्मीर में बादल फटा, भूस्खलन…दर्जनभर लोगों की मौत

Politics Mirror by Politics Mirror
August 30, 2025
in देश
0
जम्मू कश्मीर में बादल फटा, भूस्खलन…दर्जनभर लोगों की मौत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू। जम्मू कश्मीर में शनिवार भारी बारिश और भूस्खलन से कुल 12 लोगों की मौत हो गई। रामबन में बादल फटने से पांच लोगों की मौत हुई है। इसी तरह रियासी में हुए भूस्खलन में एक मकान ढह गया। जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की दबने से मौत हो गई। भारी बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर के लिये बचाव अभियान शुरू किया गया है।

महोर के एसडीपीओ वकार यूनुस ने बताया कि घटना तडक़े करीब 3 बजे हुई। बादल फटने से तेज बारिश और मलबे का बहाव हुआ, जिसके चलते घर धराशायी हो गया। उन्होंने कहा, पूरा परिवार मलबे में दब गया था। बचाव अभियान के बाद सुबह सभी शव बरामद कर लिए गए। जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के एक सुदूर गांव में बादल फटने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित पर्वतीय क्षेत्र राजगढ़ में शनिवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को दो महिलाओं समेत तीन लोगों के शव मिले हैं।

जम्मू जोन में 46 ट्रेनें रद्द

उत्तर रेलवे ने 30 अगस्त को जम्मू, कटरा और उधमपुर रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 46 ट्रेन को रद्द कर दिया है। मंगलवार को जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद चार दिनों से रेल यातायात बाधित है। रेल लाइन के टूटने के कारण कठुआ और उधमपुर के बीच रेल यातायात स्थगित कर दिया गया है। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। इससे पहले, उत्तर रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 40 ट्रेनों को 29 अगस्त को रद्द कर दिया था।

Previous Post

ऑपरेशन सिंदूर में दखल को न कहा, तो ट्रंप ने भारत पर लगा दिया 50 प्रतिशत टैरिफ

Next Post

टैरिफ को लेकर कोर्ट फैसले से दुखी हुए ट्रंप बोले, तो अमेरिका बर्वाद हो जाएगा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
टैरिफ को लेकर कोर्ट फैसले से दुखी हुए ट्रंप बोले, तो अमेरिका बर्वाद हो जाएगा

टैरिफ को लेकर कोर्ट फैसले से दुखी हुए ट्रंप बोले, तो अमेरिका बर्वाद हो जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.