Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

दहेज बना श्राप, हर साल निगल जाता है 6 हजार महिलाओं को

Politics Mirror by Politics Mirror
August 26, 2025
in देश
0
दहेज बना श्राप, हर साल निगल जाता है 6 हजार महिलाओं को
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। दहेज का दानव आज भी देश की महिलाओं की जिंदगी निगल रहा है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा से सामने आई दर्दनाक घटना ने एक बार फिर इस सामाजिक बुराई को चर्चा में ला दिया है। यहां एक पति ने कथित रूप से पत्नी को जिंदा जला दिया। मृतक महिला के बेटे ने बताया कि पिता ने पहले मां पर कुछ डाला, फिर थप्पड़ मारा और लाइटर से आग लगा दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार, देश में हर साल करीब छह हजार से अधिक महिलाएं दहेज के लिए अपनी जान गंवा रही हैं। साल 2022 में दहेज हत्या के 6,450 मामले दर्ज हुए। इनमें से करीब 80 प्रतिशत मामले बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों से सामने आए। साल 2021 में ऐसे मामलों की संख्या 6,753 रही, जबकि 2020 में 6,966 मामले दर्ज किए गए। हालांकि इन तीन वर्षों में मामूली कमी जरूर दर्ज हुई है, लेकिन आंकड़े अभी भी बेहद भयावह तस्वीर पेश करते हैं।

कई मामले तो दर्ज भी नहीं होते
अपराध विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे भी कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि कई मामलों की शिकायत ही दर्ज नहीं होती। पारिवारिक दबाव, सामाजिक शर्म और कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलता के कारण कई पीडि़त परिवार पुलिस से न्यायालय तक पहुंचने से चूक जाते हैं।

कानून और चुनौतियां
भारत में दहेज के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम, 1961 लागू है, जिसके तहत दहेज लेना और देना दोनों अपराध है। इसके बावजूद इस बुराई पर लगाम कसना मुश्किल साबित हो रहा है। कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में कई बाधाएं सामने आती हैं, जिनमें मामलों की अपर्याप्त और लापरवाह जांच। धीमी न्यायिक प्रक्रिया, जिससे पीडि़त परिवार हताश हो जाते हैं। सामाजिक जागरूकता की कमी, जिसके चलते दहेज प्रथा को अब भी कई जगहों पर सामान्य परंपरा माना जाता है।

जरूरत है मानसिकता में बदलाव की
विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ कानून ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और मानसिकता में बदलाव जरूरी है। शिक्षा, सशक्तिकरण और कठोर कार्रवाई से ही दहेज प्रथा पर काबू पाया जा सकता है। अन्यथा हर साल हजारों मासूम महिलाएं इस अमानवीय प्रथा की भेंट चढ़ती रहेंगी।

Previous Post

बिहार का रण… कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत, साथी दल ही बना रहे दबाव

Next Post

ट्रंप सरकार का नोटिस, 27 अगस्त से भारत पर लगेगा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ट्रंप सरकार का नोटिस, 27 अगस्त से भारत पर लगेगा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

ट्रंप सरकार का नोटिस, 27 अगस्त से भारत पर लगेगा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.