Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

ईडी की सुप्रीम कोर्ट में दस्तक… माननीय प. बंगाल के डीजीपी को निलंबित कीजिए

Politics Mirror by Politics Mirror
January 15, 2026
in देश
0
ईडी की सुप्रीम कोर्ट में दस्तक… माननीय प. बंगाल के डीजीपी को निलंबित कीजिए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आईपैक पर ईडी की छापेमारी विवाद के बाद इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को निलंबित करने किए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस अर्जी में कार्मिक मंत्रालय और गृह मंत्रालय को अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देने की अपील की गई है।

यह विवाद 8 जनवरी 2026 को शुरू हुआ था जब ईडी ने कोलकाता में आईपैक के ऑफिस और इसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई लगभग 2,742 करोड़ रुपये के कोल पिल्फरेज (कोयला चोरी) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में थी। ईडी का आरोप है कि छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गईं और डीजीपी राजीव कुमार के साथ पुलिस बल लेकर ईडी के अधिकारियों को काम करने से रोक दिया। ममता बनर्जी ने कथित तौर पर दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिए, जिससे जांच बाधित हुई. ईडी ने इसे कानून की अवमानना और गंभीर अपराध बताया है। ईडी की नई अर्जी में डीजीपी राजीव कुमार के व्यवहार को खासतौर पर उजागर किया गया है।

एजेंसी का कहना है कि जब वे कोलकाता पुलिस कमिश्नर थे, तब उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ धरना दिया था। अब डीजीपी के पद पर वे फिर से जांच में बाधा डाल रहे हैं। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने और जांच के निर्देश देने की मांग की है, साथ ही राज्य सरकार, मुख्यमंत्री, डीजीपी राजीव कुमार, कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

Previous Post

12 साल से बेटा कोमा में…बुजुर्ग माता-पिता ने मांगी इच्छामृत्यु की इजाजत

Next Post

मप्र विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 20 को आयेगा बजट

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मप्र विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 20 को आयेगा बजट

मप्र विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 20 को आयेगा बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.