Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

चुनाव आयोग ने कहा-हमारे लिए न तो कोई पक्ष है, न ही कोई विपक्ष, सब समकक्ष हैं

और कहा- वह विपक्षी दलों के मिथ्या आरोप से नहीं डरता

Politics Mirror by Politics Mirror
August 17, 2025
in देश
0
चुनाव आयोग ने कहा-हमारे लिए न तो कोई पक्ष है, न ही कोई विपक्ष, सब समकक्ष हैं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। ‘वोट चोरी’ के आरोपों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि वोट चोरी का आरोप झूठा है। चुनाव आयोग पर कंलक लगाया जा रहा है। डबल वोटिंग के आरोप लगाए गए। ऐसे मिथ्या आरोप से चुनाव आयोग नहीं डरता है। चुनाव आयोग निडरता के साथ सभी गरीब अमीर बुजुर्ग महिला और सभी वर्ग के मतदाताओं के साथ चट्टान के साथ खड़ा है और खड़ा रहेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वोट चोरी जैसे गलत शब्द का इस्तेमाल करके जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश की जाए तो ये भारत के संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि बिहार के सात करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव आयोग के साथ खड़े हैं। भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि पिछले दो दशक से सभी राजनीतिक दल मतदाता सूची में सुधार की मांग करते रहे हैं। इसी मांग को पूरा करने के लिए बिहार से एसआईआर की शुरुआत की गई है। एसआईआर की प्रक्रिया में सभी मतदाता, बीएलओ और सभी राजनीतिक दलों द्वारा नामित बीएलए ने एक प्रारूप सूची तैयार की है। ड्राफ्ट सूची को सभी राजनीतिक दलों के बीएलए ने सत्यापित किया है।

वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा कि हमारे लिए न तो कोई पक्ष है, न तो कोई विपक्ष है, सब समकक्ष हैं। हर राजनीतिक दल का जन्म चुनाव आयोग से हुआ है, तो हम उनसे भेदभाव कैसे कर सकते हैं। वोट चोरी का आरोप संविधान का अपमान है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग मतदाताओं के नाम संदेश देना चाहता है कि भारत के संविधान के मुताबिक भारत का कोई भी नागरिक जो 18 साल पूरा कर चुका है उसे मतदाता बनना चाहिए और मतदान करना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बार-बार निर्वाचन आयोग पर मतदाता से जुड़े डेटा में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में ‘वोट चोरी’ हुई है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता से उन लोगों के नाम प्रस्तुत करने को कहा है, जिनके बारे में उनका दावा है कि उन्हें मतदाता सूची में गलत तरीके से जोड़ा गया या हटाया गया है। साथ ही एक हस्ताक्षरित घोषणा-पत्र भी प्रस्तुत करने को कहा है। निर्वाचन आयोग ने तो यहां तक कहा है कि अगर राहुल गांधी अपने आरोपों के समर्थन में कोई हलफनामा देने में विफल रहते हैं, तो उन्हें माफी मांगनी होगी।

Previous Post

मोदी बोले-सिर पर संविधान रखकर नाचने वालों ने संविधान को कुचला

Next Post

वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने कहा- यह संविधान बचाने की लड़ाई

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने कहा- यह संविधान बचाने की लड़ाई

वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी ने कहा- यह संविधान बचाने की लड़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.