Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

ऑनलाइन यौन शोषण पर सरकार सख्त, तुरंत हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट

Politics Mirror by Politics Mirror
October 25, 2025
in देश
0
ऑनलाइन यौन शोषण पर सरकार सख्त, तुरंत हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। ऑनलाइन यौन शोषण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब किसी व्यक्ति की सहमति के बिना साझा की गई अंतरंग या निजी तस्वीरों पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी। नई व्यवस्था के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पुलिस को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर ऐसा आपत्तिजनक कंटेंट हटाना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि मद्रास हाईकोर्ट ने 22 अक्टूबर को सरकार द्वारा तैयार किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (मानक संचालन प्रक्रिया) को मंजूरी दी है। ये दिशा निर्देश पीडि़तों को न केवल कंटेंट हटाने का अधिकार देते हैं, बल्कि उन्हें यह भी सुनिश्चित करते हैं कि यदि वही सामग्री दोबारा अपलोड की जाती है तो उन्हें तुरंत अलर्ट किया जाए। नई गाइडलाइंस के तहत, पीडि़तों को कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे मानसिक रूप से संभल सकें।

यह पहल अदालत के अगस्त 2025 के उस निर्देश के बाद की गई है जिसमें हाईकोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से पूछा था कि अगर किसी की निजी तस्वीरें या वीडियो ऑनलाइन लीक हो जाते हैं, तो पीडि़त को राहत पाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए? शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। अब पीडि़त सीधे सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स के ‘एब्यूज’ या ‘रिपोर्ट’ बटन के जरिए शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा वे प्लेटफॉम्र्स के ग्रिवांस ऑफिसर, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) या स्थानीय पुलिस थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी को किसी भी स्तर पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं मिलती, तो वे ऑनलाइन ग्रीवेंस अपीलेट कमेटी (जीएसी) में अपील कर सकते हैं।

कंटेंट को दोबारा अपलोड होने से रोकने के लिए तकनीकी उपाय भी किए गए हैं। सोशल मीडिया कंपनियों और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को अब ‘क्रेव्लर्स’ और ‘हेश-मेचिंग’ तकनीकों का इस्तेमाल करना होगा। ये तकनीकें इंटरनेट पर आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियोज़ की पहचान उनके डिजिटल फिंगरप्रिंट (हेश) से करती हैं। साथ ही, प्लेटफॉर्म्स को हटाई गई सामग्री के डिजिटल हैश को मीटवाय के ‘सहयोग पोर्टल’ और गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र के साथ साझा करना होगा ताकि ऐसी सामग्री भविष्य में कहीं और दोबारा न डाली जा सके। सरकार का कहना है कि यह कदम न केवल पीडि़त को त्वरित न्याय और सुरक्षा देगा, बल्कि ऑनलाइन स्पेस को अधिक सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक सुधार साबित होगा।

Previous Post

इसलिये हम ध्यान से डरते हैं…!

Next Post

घर के बाहर बैठे 7 लोगों को अंधी रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की मौत, 2 गंभीर

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
घर के बाहर बैठे 7 लोगों को अंधी रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की मौत, 2 गंभीर

घर के बाहर बैठे 7 लोगों को अंधी रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की मौत, 2 गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.