Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

भारी बारिश, मध्यप्रदेश पानी-पानी, मचा हाहाकार…जनजीवन ठप

Politics Mirror by Politics Mirror
July 30, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
भारी बारिश, मध्यप्रदेश पानी-पानी, मचा हाहाकार…जनजीवन ठप
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्रालय की मांगी मदद, शिवपुरी-गुना में सेना तैनात, कलेक्टर उतरे मैदान में

भोपाल। मप्र में लगातार बारिश हो रही है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है। जनजीवन ठप पड़ गया है। प्रदेश में लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। दो जिलों में तो सेना को मोर्चा संभालना पड़ा है। सिंध नदी के उफान पर आने से शिवपुरी के कोलारस में कई गांव पानी से घिर गए हैं। हालात ये हैं कि लोगों को छतों पर टेंट बनाकर रहना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने आपदा प्रबंधन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रदेश के अतिवृष्टि वाले जिलों के कलेक्टरों से बातचीत की और निर्देश दिये कि प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। साथ ही किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से घिरे क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए रक्षा मंत्रालय मदद मांगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन जिलों में बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण लोग फंसे हैं वहां के कलेक्टरों की जिम्मेदारी है कि सभी को सुरक्षित बाहर निकालें। प्रदेश के मुरैना, दमोह, रायसेन, गुना, सागर, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़े हैं। जिलों में बचाव के लिए रक्षा मंत्रालय से मदद मांगी गई है। अशोकनगर के लिए लखनऊ से टीम आ भी गई है। कलेक्टरों की जिम्मेदारी है कि बचाव और राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही न हो, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिवृष्टि वाले जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की। उन्होंने साफ कहा कि बचाव और राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रभावित जिलों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। कलेक्टरों से उन्होंने कहा कि प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए।

2900 लोगों को सुरक्षित निकाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में अब तक जलमग्न क्षेत्रों से 2,900 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सभी प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और दो जिलों के लिए केंद्र सरकार से सहायता मांगी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि घबराएं नहीं, किसी तरह की स्थिति की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, सरकार आपकी हर सम्भव मदद करेगी। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित पुलिस और प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद करने वालों का 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। सीएम यादव ने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार नुकसान की भरपाई करेगी।

पानी के बहाव, करंट से बचने की जरूरत

सीएम यादव ने कहा कि बाढ़ वाले जिलों में हमारे जवानों ने अच्छा काम किया है। मुरैना, दमोह, रायसेन, गुना, सागर, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़े हैं। बाढ़ में जिन्हें सुरक्षित बचाया गया है उन्हें खाने, पहनने की सामग्री भी दिलाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पानी के बहाव और करंट से लोगों का बचाव जरूरी है। दो जिलों के लिए रक्षा मंत्रालय से मदद मांगी है और सेना के जवान बचाव के लिए आ रहे हैं। अशोकनगर में लखनऊ से बचाव दल आया है। सीएम ने कहा कि कम्युनिकेशन की जरूरत है। अभी दो चार दिनों तक ऐसी स्थिति रहने की संभावना है, इसलिए सबको अलर्ट रहने को कहा गया है।

किसानों के नुकसान का होगा सर्वे

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों को लेकर भी निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने बताया कि किसानों के नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा। बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक 2900 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। सभी प्रभावितों को हरसंभव मदद की जाएगी। बाढ़ प्रभावितों की मदद करने वालों का 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Previous Post

रूस में कांपी धरती, 30 बार महसूस किए गए झटके

Next Post

मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी आरोपी बरी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी आरोपी बरी

मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी आरोपी बरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.