Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

हेमंत खंडेलवाल बोले-सोयाबीन की बात, जीतू गेहूं लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गये

Politics Mirror by Politics Mirror
October 16, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
हेमंत खंडेलवाल बोले-सोयाबीन की बात, जीतू गेहूं लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गये
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। भाजपा प्रदेश हेमंत खण्डेलवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर किए गए प्रदर्शन को राजनीतिक स्टंटबाजी और अन्नदेवता का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी ने एक ऐसी हरकत की है, जो किसी जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देता। बिना किसी पूर्व सूचना के वे हमारे लोकप्रिय केंद्रीय कृषि मंत्री के घर पर पहुंच गए। सोयाबीन की बात कर रहे थे और गेहूं लेकर प्रदर्शन करने पहुंच गए। यह दर्शाता है कि उन्हें किसानों की नहीं, बल्कि कैमरों की चिंता है। बिना पूर्व सूचना के इस तरह का राजनीतिक स्वांग लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है।

उन्होंने कहा कि मैं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना करता हूं जिन्होंने सम्मानपूर्वक बुलाया और आदरपूर्वक बात की। यह निदंनीय है कि जीतू पटवारी किसानों को बाहर छोडक़र अंदर जाकर कैमरों के सामने नाटक करने में व्यस्त थे। उनके कुर्ते पर माइक, साथ में कैमरे और वीडियो शूटिंग का पूरा तामझाम मौजूद था, जो यह दर्शाता है कि यह मात्र सोशल मीडिया शो था। पटवारी के इस अशोभनीय कृत्य की जितनी भी आलोचना की जाए कम है। कांग्रेस नेताओं को किसानों के वास्तविक मुद्दों और हितों पर कोई ध्यान नहीं है बल्कि वे स्टंट और लोकप्रियता की राजनीति कर रहे हैं।

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ छल किया है। कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने वर्ष 2018 में 15 महीनों की सत्ता में किसानों से वादा तोडक़र लाखों किसानों को डिफॉल्टर बना दिया। भाजपा सरकार ने उन्हें डिफॉल्टर की श्रेणी से बाहर निकालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि जैसी योजनाओं से प्रदेश के लगभग 85 लाख किसानों को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में भावांतर योजना लागू कर यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिले और किसी प्रकार का नुकसान न हो।

Previous Post

बिहार चुनाव : सीट बंटवारे को लेकर उपेंद्र कुशवाहा बोले-नथिंग इज वेल इन एनडीए

Next Post

प्रेमानंद महाराज को इटारसी के आरिफ खान ने किडनी दान करने लिखी चिट्टी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
प्रेमानंद महाराज को इटारसी के आरिफ खान ने किडनी दान करने लिखी चिट्टी

प्रेमानंद महाराज को इटारसी के आरिफ खान ने किडनी दान करने लिखी चिट्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.