Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

बरेली उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर पुलिस हिरासत में, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

हो सकती है राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बड़ी कार्रवाई

Politics Mirror by Politics Mirror
September 27, 2025
in देश
0
बरेली उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर पुलिस हिरासत में, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और बवाल पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लाठी चार्ज किया था और अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं उपद्रव के बाद पुलिस ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएम ने संकेत दिए हैं कि दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई हो सकती है।

जानकारी अनुसार मौलाना तौकीर रजा को पहले उनके एक परिचित के घर पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) किया गया था, लेकिन बाद में पुलिस उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गई। उपद्रव और लाठीचार्ज के बाद शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। मौलाना के घर के 400 मीटर के दायरे में पुलिस का पहरा है और आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बरेली के डीएम ने साफ किया है कि दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, डीआईजी ने पुष्टि की है कि उपद्रव के दौरान भीड़ की ओर से फायरिंग भी की गई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भीड़ द्वारा पत्थर फेंके जाने के बाद पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज और भगदड़ साफ देखी जा सकती है। पुलिस पहले उपद्रवियों को रोकने की कोशिश करती देखी गई, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो आंसू गैस के गोले दागे गए। लाठी चार्ज हुआ, लोग तितर-बितर हो भागते नजर आए, इस हिंसा में अनेक लोगों के साथ ही 22 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया कि बरेली में हुआ उपद्रव अचानक नहीं था, बल्कि इसकी प्लानिंग 5 दिन पहले से चल रही थी। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और आयोजकों के खिलाफ भी एनएसए लगाने की तैयारी है। बरेली हिंसा को लेकर अलग-अलग थानों में अब तक 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें कोतवाली, प्रेमनगर, किला और बारादरी थाने शामिल हैं। इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है और कोतवाली को कंट्रोल रूम बनाया गया है।

पुलिस ने बनाईं 12 टीमें
उपद्रवियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने 12 से ज्यादा टीम बनाई हैं। 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पत्थरबाजी और उपद्रव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

मौलाना रजवी ने  घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया 
इस बीच, अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसी के साथ मौलाना रजवी ने अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में हिंसा जायज नहीं है। उन्होंने मुसलमानों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति का रास्ता अपनाने की अपील की है।

Previous Post

और कितने चैतन्यानंद?

Next Post

असम निकाय चुनाव में भाजपा को झटका, बीपीएफ सत्ता में वापसी की ओर

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
असम निकाय चुनाव में भाजपा को झटका, बीपीएफ सत्ता में वापसी की ओर

असम निकाय चुनाव में भाजपा को झटका, बीपीएफ सत्ता में वापसी की ओर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.