Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज का मामला: जांच के लिए एडीजी संजीव शमी के नेतृत्व में एसआईटी गठित

Politics Mirror by Politics Mirror
August 21, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज का मामला: जांच के लिए एडीजी संजीव शमी के नेतृत्व में एसआईटी गठित
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। भोपाल की मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद पर उनके इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज में फर्जीवाड़े को लेकर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। उनके कॉलेज की मान्यता के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर विधायक मसूद पर एफआईआर दर्ज करने के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने एडीजी संजीव शमी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है।

एसआईटी फर्जी दस्तावेजों के जरिए विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज की मान्यता के मामले में जांच करेगी। हाईकोर्ट की डबल बेंच के निर्देश के बाद डीजपी कैलाश मकवाना ने एसआईटी का गठन संजीव शमी एडीजी (टेलीकॉम) के नेतृत्व में किया गया है जिसमें डी. कल्याण चक्रवर्ती डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज और निमिशा पांडे एआईजी (प्रशिक्षण) पीएचक्यू भोपाल को शामिल किया गया है। एडीजी संजीव शमी के नेतृत्व मे बनाई गई एसआईटी जाली दस्तावेजों के माध्यम से विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की मान्यता के मामले की जांच करेगी।

बता देें कि कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद पर जो मामला दर्ज किया गया है वो काॉलेज को मान्यता दिलाने से जुड़ा है। इसमे ये कहा गया है कि उन्होंने अपने कॉलेज को मान्यता दिलवाने में फर्जी कागजात दिलवाए थे। जबलपुर हाईकोर्ट ने इस कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद भोपाल की एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित का कहना है कि, कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसके मुताबिक ही ये कार्रवाई की गई है, विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिस कॉलेज के मामले में आरिफ मसूद पर एफआईआर हुई है इस इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की मान्यता भी रद्द हो चुकी है और नए दाखिले भी रोक दिए गए हैं। इस पूरे मामले की जांच अब एसआईटी को सौंप दी गई। 90 दिन का समय जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए दिया गया है। मसूद इस कॉलेज में सचिव हैं।

Previous Post

‘कमीने’…ने मेरी जिंदगी बदल दी! शुक्रिया विशाल सर

Next Post

मेडिकल जांच के नाम पर जिला अस्पतालों में 300 करोड़ का घोटाला!

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मेडिकल जांच के नाम पर जिला अस्पतालों में 300 करोड़ का घोटाला!

मेडिकल जांच के नाम पर जिला अस्पतालों में 300 करोड़ का घोटाला!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.