Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र-दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

Politics Mirror by Politics Mirror
July 28, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र-दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


भोपाल। मप्र विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही सोमवार को 11 बजे शुरू हुई। सदन में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। पहले दिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधाससभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही से पहले विधानसभा के बाहर कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण को लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायक गिरगिट का कटआउट लेकर विधानसभा पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में नारेबाजी पर रोक लगाने को लेकर कहा कि जो परंपराएं हैं, वो सत्र में देखने को मिलेगी। बीजेपी ओबीसी का वोट चाहती है, लेकिन हक देना नहीं चाहती है। प्रदेश में किसानों को हक नहीं मिल रहा है। आदिवासी, दलित पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। इसके पहले सीएम डॉ. मोहन यादव भी विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सदन में विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।

दिवंगत नेताओं, पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि

सदन के अंदर मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व विधायक राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, रघुनाथ चौधरी, शंकर लाल मुन्नाखेड़ी, सरदार सुखदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी, फिल्म अभिनेता मनोज कुमार, लोक कलाकार रामसहाय पांडे को श्रद्धांजलि दी। विधानसभा सदस्यों ने 22 अप्रैल को कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद नौसेना अधिकारी और पर्यटकों समेत 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे के मृतकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार (29 जुलाई) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Previous Post

ट्रंप का दावा-गाजा को हमने पैसा, खाना बहुत सारी चीजें दीं, नहीं तो लोग भूख से मर जाते

Next Post

चंबल: अटल प्रगति पथ परियोजना उलझनों में फंसी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
चंबल: अटल प्रगति पथ परियोजना उलझनों में फंसी

चंबल: अटल प्रगति पथ परियोजना उलझनों में फंसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.