Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

सुबह का अलार्म बढ़ा सकता है आपके दिल की धडक़नें!

Politics Mirror by Politics Mirror
September 15, 2025
in जीवन शैली, विदेश, स्वास्थ्य
0
सुबह का अलार्म बढ़ा सकता है आपके दिल की धडक़नें!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन। सुबह के समय अलार्म की तेज आवाज से नींद टूटते ही शरीर अचानक चौंक जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ जाता है। यह स्थिति न केवल दिल के लिए खतरनाक है, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक का भी बड़ा कारण बन सकती है। यह खुलासा हाल ही में अमेरिका के वर्जीनिया यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में हुआ है। इस स्टडी में 32 लोगों को शामिल किया गया था। पहले दिन प्रतिभागियों को बिना अलार्म के प्राकृतिक रूप से जागने दिया गया, जबकि दूसरे दिन उन्हें अलार्म से उठाया गया। नतीजों ने शोधकर्ताओं को भी हैरान कर दिया। अलार्म से उठने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर, बिना अलार्म उठने वालों की तुलना में लगभग 74 प्रतिशत ज्यादा पाया गया। यह अचानक वृद्धि दिल और दिमाग पर गहरा दबाव डाल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब अलार्म बजता है, तो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन जैसे कोर्टिसोल और एड्रेनलिन तेजी से रिलीज होते हैं। ये हार्मोन दिल की धडक़न को असामान्य रूप से बढ़ा देते हैं और रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देते हैं। नतीजतन, ब्लड प्रेशर तेजी से ऊपर चला जाता है। अगर व्यक्ति पहले से ही हृदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहा हो, तो यह स्थिति उसके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है।

इस स्टडी के बाद विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर अलार्म का इस्तेमाल करना ही पड़े, तो उसकी आवाज तेज और कर्कश नहीं होनी चाहिए। नरम और सुकून देने वाली धुनें जैसे बांसुरी, पियानो, पक्षियों की चहचहाहट, बारिश की आवाज या बहते पानी की ध्वनि शरीर को धीरे-धीरे जगाने में मदद करती हैं। इससे अचानक तनाव नहीं बढ़ता और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि बिना अलार्म के उठने की आदत सबसे सुरक्षित विकल्प है। इसके लिए रोजाना एक ही समय पर सोना और उठना जरूरी है ताकि शरीर की नींद-जागने का प्राकृतिक चक्र (स्लीप-वेक साइकिल) संतुलित बना रहे।

इसके अलावा, सुबह के समय कमरे में प्राकृतिक रोशनी आने देना भी दिमाग को धीरे-धीरे जागने का संकेत देता है। हर रात 7 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद लेना जरूरी है ताकि शरीर पूरी तरह से रिचार्ज हो सके। साथ ही, अलार्म बजने पर स्नूज़ बटन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे नींद बार-बार टूटती है और दिनभर सुस्ती बनी रहती है। कुल मिलाकर, अलार्म की तेज आवाज से उठना भले ही हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका हो, लेकिन यह सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

Previous Post

सविता भंडारी बनीं नेपाल की पहली महिला अटॉर्नी जनरल

Next Post

एच3एन2 वायरस पसार रहा पैर, इलाज में देर बन सकती है गंभीर खतरा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एच3एन2 वायरस पसार रहा पैर, इलाज में देर बन सकती है गंभीर खतरा

एच3एन2 वायरस पसार रहा पैर, इलाज में देर बन सकती है गंभीर खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.