Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मप्र कांग्रेस : विधायकों के बाद अब 71 जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षित करेगी पार्टी

Politics Mirror by Politics Mirror
September 10, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
मप्र कांग्रेस : विधायकों के बाद अब 71 जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षित करेगी पार्टी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में कमजोर पड़ी कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान के साथ नेताओं-पदाधिकारियों के प्रशिक्षण पर अब पूरा जोर है। मांडू में कांग्रेस विधायकों को प्रशिक्षित करने के बाद अब उनकी निगाह 71 जिलों में बनाए गए अध्यक्षों पर है।

जानकारी के मुताबिक माण्डू में हुए विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के बाद अब अखिल भारतीय कमेटी कमेटी (एआईसीसी) पचमढ़ी में जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है। ये प्रशिक्षण शिविर इसी सितम्बर महीने के आखिर में आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअली राहुल गांधी भी जुड़ सकते हैं। कोशिश होगी कि जिलाध्यक्ष को धुरी बनाकर पूरी कांग्रेस को बूथ स्तर से दोबारा खड़ा किया जाए। संगठन के सृजन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बनाए गए जिलाध्यक्षों को इस शिविर में उनकी ताकत बताने के साथ कैसे कार्यकर्ताओं को जोडऩा है, कैसे पार्टी को मजबूत करना है, अलग-अलग सत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में जिलाध्यक्षों का कार्यकर्ताओं से संवाद, आचार व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

हर विषय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस संगठन की मजबूती के साथ बूथ की ताकत और कार्यकर्ताओं से व्यवहार हर विषय को प्रशिक्षण का जिला अध्यक्षों को दिया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया के इस्तेमाल की ट्रेनिंग के अलावा कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने उनसे कैसा बर्ताव हो। कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के दिग्गज नेताओं तक समन्वय कैसे बिठाना है, का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत में ही ये साफ कर दिया था कि जिलाध्यक्ष ही अब कांग्रेस की सबसे मजबूत कड़ी होंगे। जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस से संवाद कर सकेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि राहुल गांधी पहले ही ये स्पष्ट कर चुके हैं कि जिलाध्यक्षों की भूमिका अब पार्टी में सबसे अहम रहेगी। चुनाव में दावेदारों के चयन प्रक्रिया में भी इनकी भूमिका रहेगी। इनके माध्यम से ही पार्टी में समन्वय होगा।

 

Previous Post

मप्र विधानसभा : एपी सिंह 30 सितंबर को हो जायेंगे सेवानिवृत्त, अरविंद शर्मा हो सकते हैं नये प्रमुख सचिव

Next Post

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग : सुप्रिया सुले बोलीं-आप महाराष्ट्र को बदनाम कर रहे हैं

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग : सुप्रिया सुले बोलीं-आप महाराष्ट्र को बदनाम कर रहे हैं

उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग : सुप्रिया सुले बोलीं-आप महाराष्ट्र को बदनाम कर रहे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.