Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

पीएम मोदी ने दिया स्वदेशी का मंत्र, दुकानों पर लिखें, गर्व से कहो ये स्वदेशी है

धार में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया

Politics Mirror by Politics Mirror
September 17, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
पीएम मोदी ने दिया स्वदेशी का मंत्र, दुकानों पर लिखें, गर्व से कहो ये स्वदेशी है
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धार/भोपाल। प्रधानमंत्री (पीएम) नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने 75 वें जन्मदिन पर मप्र के धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सिंगल क्लिक के माध्यम से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान का शुभारंभ और सुमन सखी चैटबाट का लोकार्पण किया। इस मौके पर मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद थे।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि धार में 2158 एकड़ में फैला यह पार्क कपास आधारित उद्योगों को बढ़ावा देगा। तीन लाख रोजगार सृजित होंगे, छह लाख कपास किसानों को लाभ मिलेगा। हम देश में ऐसे छह पार्क बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पीएम मित्र पार्क में बुनाई के लिए जरूरी सामान जैसे- कपास और रेशम आसानी से उपलब्ध होगा, क्वालिटी चेक आसान होगी, मार्केट तक पहुंच बढ़ेगी, यहां स्पीनिंग होगी, प्रोसेसिंग होगी और यहीं से निर्यात होगा। दुनिया के बाजार में मेरे धार का नाम भी चमकेगा। इसके पूर्व पीएम मोदी का धार के भैंसोला पहुंचने पर हैलीपेड पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री द्वय-जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ला ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य शासन की ओर से मिनिस्टर इन वेटिंग नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया।

गर्व से कहो, ये स्वदेशी है
पीएम मोदी ने कहा कि जब 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी की दरें कम हो रही हैं, तब स्वदेशी चीजें खरीदकर इसका फायदा उठाना है। हर दुकान पर बोर्ड हो- गर्व से कहो- ये स्वदेशी है। उन्होंने लोगों से नारा लगवाया कि- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है। उन्होंने कहा कि आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें पसीना किसी देशवासी का होना चाहिए। आप भी देश के लिए मेरी मदद कीजिए। मुझे 2047 विकसित भारत बनाकर रहना है। उसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है। आप जो भी बेचें, वह देश में ही बना होना चाहिए।महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का आंदोलन बनाया था। हमें इसे विकसित भारत के लिए जरूरी बनाना है। हम दिवाली की मूर्तियां, सजावट का सामान, टीवी-फ्रिज खरीदते समय देखें कि ये देश में बना है कि नहीं।

सरकार गरीब को केंद्र में रखकर बना रही योजनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का जोर बहनों-बेटियों को सशक्त करने पर है। करोड़ों बहनें मुद्रा लोन लेकर नए उद्योग लगा रही हैं। सरकार 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। इतने कम समय में करीब 2 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। पिछले 11 साल में गरीब कल्याण, गरीब की सेवा और उसके जीवन में बेहतरी यही सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। गरीब की सेवा कभी बेकार नहीं जाती। गरीब को थोड़ा सहारा मिल जाए, वह समुंदर पार कर जाता है। गरीब की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है।

सीएम डॉ यादव बोले-मोदी है तो मुमकिन है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश किसानों की ट्रेडिशनल फसल कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से निर्यात के लिए विश्व का मार्केट खोलने की अद्वितीय जगह बन रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति से विश्व को नए भारत के रूप में परिचय कराया है। दुनिया आश्चर्य में डूबी है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, जम्मू-कश्मीर में देश का सबसे ऊंचा पुल और आजादी के 78 साल बाद मिजोरम में ट्रेन पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मोदी है तो मुमकिन है करके दिखाया है। उनके नेतृत्व ने देश की काया पलट दी है।

 

Previous Post

16 to 22 September 2025

Next Post

मोहन सरकार मप्र के 7.50 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर देगी बड़ा तोहफा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मोहन सरकार मप्र के 7.50 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर देगी बड़ा तोहफा

मोहन सरकार मप्र के 7.50 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर देगी बड़ा तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.