Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

व्हाइट हाउस में बैठकर नेतन्याहू ने कतर पीएम को लगाया फोन और मांगी माफी

Politics Mirror by Politics Mirror
September 30, 2025
in विदेश
0
व्हाइट हाउस में बैठकर नेतन्याहू ने कतर पीएम को लगाया फोन और मांगी माफी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जासिम अल थानी से औपचारिक तौर पर माफी मांगी है। यह बातचीत व्हाइट हाउस से फोन कॉल के जरिए हुई, जहां नेतन्याहू इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेहमान के तौर पर मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वरिष्ठ विदेशी राजनयिक ने पुष्टि की कि इस बातचीत में नेतन्याहू ने न केवल घटना को कतर की संप्रभुता का उल्लंघन बताया, बल्कि यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी। ट्रंप ने इस मौके पर दोनों नेताओं से संयम बरतने और मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की। दरअसल, इजराइल ने 9 सितंबर को कतर की राजधानी दोहा में एयरस्ट्राइक की थी। निशाना हमास के कई वरिष्ठ नेता थे, लेकिन वे हमले से बच निकले। इस हमले में कतर का एक सुरक्षा गार्ड और हमास के निचले स्तर के कुछ सदस्य मारे गए। घटना के बाद कतर ने बेहद नाराजगी जताई और तुरंत ही यह घोषणा कर दी कि वह अब हमास और इजराइल के बीच किसी भी मध्यस्थता में हिस्सा नहीं लेगा।

बता दें कि कतर लंबे समय से हमास और इजऱायल के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता का मुख्य मध्यस्थ रहा है। गाज़ा संघर्ष के दौरान बंधकों की रिहाई और युद्धविराम पर हुई कई वार्ताओं में कतर की अहम भूमिका रही है। ऐसे में कतर का पीछे हटना शांति प्रक्रिया के लिए एक बड़ा झटका हो सकता था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम में मध्यस्थता करते हुए दोनों नेताओं को फोन पर बातचीत के लिए तैयार किया। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप ने साफ कहा कि अगर शांति समझौते को आगे बढ़ाना है तो इजराइल को इस गलती की जिम्मेदारी लेनी होगी।

Previous Post

वियतनाम में बुआलोई तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 14 की मौत, कई लापता

Next Post

गांधी जयंती : मप्र की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 111 कैदियों को आजादी का तोहफा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
गांधी जयंती : मप्र की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 111 कैदियों को आजादी का तोहफा

गांधी जयंती : मप्र की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 111 कैदियों को आजादी का तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.