Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

अब कमलनाथ ने कहा-मप्र में 2018 के विधानसभा चुनाव में भी मतदाता सूचियों में हुई थी गड़बड़ी

Politics Mirror by Politics Mirror
August 9, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
अब कमलनाथ ने कहा-मप्र में 2018 के विधानसभा चुनाव में भी मतदाता सूचियों में हुई थी गड़बड़ी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूचियों में गड़बडिय़ां हुई थीं। उन्होंने भी चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि उनके द्वारा मतदाता सूची में गड़बडिय़ों को लेकर शिकायत किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने इन विसंगतियों को स्वीकार किया था और मतदाता सूचियों से फर्जी वोटर्स के नाम हटाने या सुधार संबंधी कार्रवाई करने पर सहमति जताई थी।

एक्स पर कमलनाथ ने लिखा है कि राहुल गांधी के निष्कर्षों से मतदाता सूची के रखरखाव में गड़बड़ी का एक व्यवस्थित पैटर्न सामने आया है। इसके बाद उनके द्वारा वर्ष 2018 के चुनाव में मतदाता सूची भारी गड़बड़ी को लेकर उठाए गए मुद्दे और गंभीर हो गए हैं। मतदाता सूचियों में हेरफेर का एक नया स्तर दिख रहा है। नाथ ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में अपने इस आश्वासन के बावजूद कि चुनाव आयोग इन विसंगतियों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा, चुनाव आयोग अपने हलफनामे से पीछे हटता जा रहा है और मतदाता सूची में जानबूझकर हेराफेरी किए जाने से इनकार कर रहा है। नाथ ने लिखा है कि शिकायत के बाद आयोग ने 9664 इंट्रा-एसी रिपीट प्रविष्टियां, 8278 इंटर-एसी रिपीट प्रविष्टियां और 2,37,234 संदिग्ध तस्वीरें होने की बात भी स्वीकार की थी और 24 लाख संदिग्ध मतदाताओं को हटाने का दावा किया था। हालांकि चुनाव आयोग ने गोपनीयता संबंधी चिंताओं के कारण मतदाता सूचियों की मशीन-रीडेबल पीडीएफ उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया।

ये गड़बडिय़ां हुई थी उजागर

मतदाता सूचियों में जन सांख्यिकीय रूप से समान प्रविष्टियां होना, जहां एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग विधानसभाओं या मतदान केंद्रों में दर्ज पाया गया था। समान फोटो वाली प्रविष्टियां, जहां एक ही व्यक्ति की तस्वीरें अलग-अलग स्थानों पर मौजूद थीं। मतदाता सूचियों में फर्जी नाम, जिनका जमीनी स्तर पर पता नहीं चल रहा था। मतदाता सूचियों में मृत या स्थानांतरित मतदाताओं का होना। ऐसे मतदाताओं का होना, जिनकी फोटो पहचान में नहीं आ रही थी। एक ही पते या अमान्य पतों पर असामान्य रूप से अधिक संख्या में मतदाताओं का होना।

Previous Post

मशहूर अभिनेता संतोष बलराज का निधन, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Next Post

सेंट्रल जेल में रक्षा बंधन…बहनों ने बांधी कैदी भाइयों को राखी, लिया जुर्म न करने का वचन

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सेंट्रल जेल में रक्षा बंधन…बहनों ने बांधी कैदी भाइयों को राखी, लिया जुर्म न करने का वचन

सेंट्रल जेल में रक्षा बंधन...बहनों ने बांधी कैदी भाइयों को राखी, लिया जुर्म न करने का वचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.