Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

ट्रंप के रवैये पर पीएम मोदी ने कहा- झुकेंगे नहीं, हर हाल में करेंगे किसानों-छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा

Politics Mirror by Politics Mirror
August 26, 2025
in देश
0
ट्रंप के रवैये पर पीएम मोदी ने कहा- झुकेंगे नहीं, हर हाल में करेंगे किसानों-छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत किसी दबाव में नहीं झुकेगा। अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ का असर चाहे जैसा भी हो, उनकी सरकार किसानों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों के हितों की रक्षा हर हाल में करेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार इस टैरिफ वॉर की काट निकाल चुकी है। भारत अब ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (ईयू), आसियान और ईएफटीए जैसे देशों और समूहों के साथ नए व्यापार समझौते की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने लोगों से ‘मेड इन इंडिया’ सामान खरीदने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के बाहर बड़े अक्षरों में बोर्ड लगाएं, मेरे यहां स्वदेशी सामान बिकता है। मोदी ने कहा कि छोटे-छोटे कदम भी देश की तरक्की में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और यही आत्मनिर्भर भारत की राह है। पीएम मोदी ने अहमदाबाद से किसानों, छोटे दुकानदारों और पशुपालकों को भरोसा दिलाया, कि चाहे कितना भी दबाव क्यों न आए, हम उसे सहेंगे, लेकिन आपको कोई नुकसान नहीं होने देंगे। आपके हित मेरे लिए सर्वोपरि हैं।

अमेरिकी रवैये से बढ़ा तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में भारत से आयातित सामान पर पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ में 25 प्रतिशत और बढ़ोतरी कर दी है, जिससे कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। ट्रंप ने इसके पीछे भारतीय व्यापार नीतियों और रूस से तेल खरीद को कारण बताया है। इस फैसले के बाद दिल्ली में होने वाली व्यापार वार्ता टल गई और आगामी द्विपक्षीय व्यापार संधि (बीटीए) पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Previous Post

ट्रंप सरकार का नोटिस, 27 अगस्त से भारत पर लगेगा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

Next Post

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस नागरत्ना ने कहा- जस्टिस पंचोली की नियुक्ति न्याय प्रशासन पर ‘उल्टा असर’ डालेगी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सुप्रीम कोर्ट जस्टिस नागरत्ना ने कहा- जस्टिस पंचोली की नियुक्ति न्याय प्रशासन पर ‘उल्टा असर’ डालेगी

सुप्रीम कोर्ट जस्टिस नागरत्ना ने कहा- जस्टिस पंचोली की नियुक्ति न्याय प्रशासन पर ‘उल्टा असर’ डालेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.