Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

पाकिस्तान पानी-पानी, मलबे में तब्दील हजारों घर, चौतरफा तबाही का मंजर

Politics Mirror by Politics Mirror
July 27, 2025
in विदेश
0
पाकिस्तान पानी-पानी, मलबे में तब्दील हजारों घर, चौतरफा तबाही का मंजर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारी बारिश में अब तक ढाई सौ से ज्यादा लोगों की मौत, बाढ़ से बचाव के प्रयास जारी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारी बारिश से इन दिनों चौतरफा तबाही दिखाई दे रही है। यहां हर ओर पानी- पानी है। हजारों घर मलबे में तब्दील हो गए है। न बिजली है और न ही खाने की लिए राशन। लोगों का कहना है कि उनके पास कुछ बकरे और मुर्गे थे वो भी बारिश में बह गए। अब भूखे मरने की नौबत आ गई है। कई इलाकों में घर, खेत, खलिहान और बुनियादी बिल्डिंग तबाह हो गई हैं। बाढ़ की तबाही में अब तक ढाई सौ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लोगों को भय सताने लगा है कि कहीं 2022 के जैसा विनाशकारी बाढ़ ना आ जाए।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पाकिस्तान के बाबूसर हाईवे पर बचाव अभियान जारी है। यहां अचानक आई बाढ़ से 9 गांवों को प्रभावित किया है। पीओजीबी क्षेत्र के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल फेयरी मीडोज़ से फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा पर्यटन विभाग के अब्दुल समद ने कहा कि शुक्रवार रात बादल फटने के बाद भूस्खलन और सडक़ें बंद होने के बाद नारन से 500 से ज़्यादा पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मलबा हटाने और पहुंच मार्गों को फिर से खोलने के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पाकिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता अनवर शहजाद ने बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले साल की तुलना में अति बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेताया है कि हिमनद झील बाढ़ की विस्फोट (जीएलओएफ) की संभावना बढ़ गई है। इसकी वजह से निचली इलाकों में भारी बाढ़ की संभावना है। मौसम विभाग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ मूसलाधार बारिश दूसरी ओर उच्च तापमान दोहरी खतरा बढ़ गई है। लगातार उच्च तापमान से बर्फ और ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की संभावना बढ़ गई है। इसकी वजह से मौसम संबंधी आपदाएं भी आ सकती हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओजीबी) में तो और भी बुरा हाल है। वहां की सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फिराक ने कुछ इलाकों में व्यापक तबाही की सूचना दी है। बताया जा रहा है कि घरें, बुनियादी ढांचे, कृषि भूमि और व्यवसायों को नुकसान भारी नुकसान हुआ है। पीओजीबी में बाढ़ प्रभावित समुदायों को टेंट, भोजन और दवा सहित आपातकालीन आपूर्ति वितरित की है।

रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को बादल फटने से इस क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई। 200 से ज्यादा पर्यटक अस्थायी रूप से फंस गए हैं। इलाके में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि मौसम संबंधी चेतावनियां जोखिम वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या कम करने में मदद तो करती हैं, लेकिन ये हमेशा पर्याप्त नहीं होतीं। हुसैन ने अल जज़ीरा को बताया कि आम तौर पर, पर्यटक हमारी चेतावनी सूचनाओं पर ध्यान देते हैं। जो लोग फिर भी आना चुनते हैं, वे या तो वे होते हैं जिन्होंने चेतावनी नहीं देखी होगी या जिन्हें आने की कोई जल्दी होती है। इस साल का मानसून की बारिश से सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहा तो तबाही आना तय है। अब तक पूरे पाकिस्तान में 260 लोगों की जान जा चुकी है।

2022 में 1700 लोगों की जान चली गई थी
2022 की बाढ़ ने देश के एक तिहाई हिस्से को जलमग्न कर दिया था। इस तबाही में 1,700 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई थी। 3 करोड़ से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए थे। ध्रुवीय क्षेत्रों के बाहर सबसे ज़्यादा 7,000 से ज़्यादा ग्लेशियरों का घर होने के बावजूद, पाकिस्तान दुनिया के सबसे ज़्यादा जलवायु-संवेदनशील देशों में से एक बना हुआ है।

Previous Post

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा-विज्ञान और अंतरिक्ष को लेकर बच्चों में नई जिज्ञासा जागी

Next Post

चीन में ‘कॉमरेड’ बोलने का फिर बढ़ रहा चलन, क्या हैं इसके राजनैतिक मायने

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
चीन में ‘कॉमरेड’ बोलने का फिर बढ़ रहा चलन, क्या हैं इसके राजनैतिक मायने

चीन में ‘कॉमरेड’ बोलने का फिर बढ़ रहा चलन, क्या हैं इसके राजनैतिक मायने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.