Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश ग्वालियर

ग्वालियर-चंबल में वर्चस्व की सियासी जंग

नरेंद्र सिंह तोमर के गढ़ में दखल कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया

Politics Mirror by Politics Mirror
September 19, 2025
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
ग्वालियर-चंबल में वर्चस्व की सियासी जंग
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर से गौरव शर्मा

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में दिनों राजनीतिक वर्चस्व के लिये जंग चल रही है। मध्यप्रदेश की राजनीति में ग्वालियर-चंबल अंचल का सबसे अधिक प्रभाव होता है। पहले इस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच वर्चस्व की जंग चलती थी, लेकिन अब यह जंग भाजपाईयों के बीच चल रही है। अंचल में राजनीतिक वर्चस्व के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आमने-सामने हैं। गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से सांसद बनने के बाद भी सिंधिया का ग्वालियर-चंबल अंचल की राजनीति और विकास कार्यों में सीधा दखल विधानसभा अध्यक्ष और उनके समर्थक ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को रास नहीं आया। उन्होंने संगठन स्तर पर इसको लेकरं विरोध दर्ज कराया है।
भाजपा संगठन स्तर पर अघोषित रूप से संसदीय क्षेत्र की हदबंदी कर दी गई। नतीजतन, केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से दूरी तो बना ली, लेकिन सरकारी और पार्टी के मंच से उनके द्वारा लाए गए विकास कार्यों को गिनाना नहीं भूले।

तोमर ने किया था कटाक्ष

दरअसल, मुरैना के इंडस्ट्रियल एरिया बानमोर में 21 अप्रैल 2025 को मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सिंधिया का नाम लिए बिना सीधे कटाक्ष किया कि कुछ लोग मैं लाया, मैं लाया… की राजनीति कर रहे हैं। जबकि, यह विकास कार्य भाजपा और सरकार की नीतियों का परिणाम है। किसी एक व्यक्ति को इसका श्रेय नहीं दिया जा सकता है। इस बयान के छह महीने बाद सिंधिया ने तोमर के गृह जिले मुरैना पासपोर्ट केंद्र के लिए भूमि पूजन के साथ अपने विकास कार्य गिनाए, निरीक्षण किया और ग्वालियर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर संदेश दिया कि मैं आया।

अब सिंधिया हुये सक्रिय

विधानसभा अध्यक्ष तोमर के इस कटाक्ष के छह माह तक खामोश रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13 सितंबर को मुरैना जिले में पासपोर्ट केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में अपने पुराने तेवर दिखाए। शक्ति प्रदर्शन करते हुए सार्वजनिक मंच से अपने विकास कार्य गिनाए। 14 सितंबर को ग्वालियर स्टेशन के पुनर्निर्माण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 15 सितंबर को प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ग्वालियर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंधिया ने विकास कार्यों की समीक्षा की और एलिवेटेड रोड के प्रगति कार्य को भी देखा। इससे पहले सिंधिया समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष ग्वालियर की सड?ों की हालत को लेकर विरोध दर्ज कराया था। इस सक्रियता के बाद अब नरेंद्र सिंह तोमर और सिंधिया के बीच वर्चस्व के लिए घमासान तेज होने के आसार हैं, जिस पर सबकी नजरें लग गई हैं।

Previous Post

क्या आपको पता है…समंदर के अंदर अथाह सोने का खजाना है

Next Post

सिंधिया परिवार की 40000 करोड़ की संपति का विवाद, बुआएं-भतीजा समझौते के लिए तैयार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सिंधिया परिवार की 40000 करोड़ की संपति का विवाद, बुआएं-भतीजा समझौते के लिए तैयार

सिंधिया परिवार की 40000 करोड़ की संपति का विवाद, बुआएं-भतीजा समझौते के लिए तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.