Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल… फडणवीस बनाम पवार, फंड ऑडिट पर बवाल

Politics Mirror by Politics Mirror
October 29, 2025
in देश
0
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल… फडणवीस बनाम पवार, फंड ऑडिट पर बवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। स्थानीय निकाय और बीएमसी चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के सुप्रीमो शरद पवार से सीधा मुकाबला ठान लिया है। राज्य कैबिनेट ने 30 सितंबर को पुणे स्थित वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट (वीएसआई) के फंड की विशेष ऑडिट का आदेश दिया। वीएसआई शरद पवार की अध्यक्षता वाली प्रतिष्ठित संस्था है, जो चीनी उद्योग के अनुसंधान, प्रशिक्षण और तकनीकी नवाचार के लिए जानी जाती है। विपक्ष ने इसे भाजपा की राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया है।

शुगर कमिश्नर संजय कोल्टे ने बताया कि कैबिनेट मिनट्स मिलते ही कमेटी गठित की जाएगी, जो वीएसआई के रिकॉर्ड और फंड उपयोग की गहन जांच करेगी। संस्थान सहकारी मिलों से कुचले गए गन्ने के प्रति टन एक रुपये की दर से फंड प्राप्त करता है। फडणवीस ने सफाई दी कि अभी केवल उपयोग की जानकारी मांगी गई है, कोई जांच शुरू नहीं हुई। लेकिन एनसीपी-एसपी इसे ठाणे के बाद बारामती पर हमला बता रही है।

1975 में गन्ना उत्पादकों द्वारा स्थापित वीएसआई में शरद पवार के अलावा उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दिलीप पाटील, जयंत पाटील और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ट्रस्टी हैं। रोहित पवार ने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया नहीं, भाजपा का निम्न स्तर है। बारामती, पवार परिवार का अजेय गढ़ है, जहां कई शुगर मिलें उनके समर्थकों के नियंत्रण में हैं। महाराष्ट्र में सहकारिता क्षेत्र लंबे समय से सत्ता का केंद्र रहा है। चीनी उद्योग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है- वैज्ञानिक अध्ययन, किसान जागरूकता और उद्योग उन्नयन में फंड खर्च होता है। ट्रस्टी बोर्ड में सभी दलों के नेता होने से इसे गैर-राजनीतिक माना जाता था, लेकिन अब यह सियासी रणभूमि बन गई है। कोल्टे ने आश्वासन दिया कि जांच पारदर्शी होगी। लेकिन विपक्ष का दावा है कि यह शरद पवार की साख पर हमला है। नेताओं ने इसे विपक्षी गढ़ों को कमजोर करने की रणनीति बताया। फडणवीस ने इनकार किया, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट आने पर विवाद और भडक़ सकता है।

Previous Post

28 October to 3 November 2025

Next Post

भारत के ‘त्रिशूल’ ने मचाई खलबली ! पाक के हाथ-पांव फूले

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भारत के ‘त्रिशूल’ ने मचाई खलबली ! पाक के हाथ-पांव फूले

भारत के ‘त्रिशूल’ ने मचाई खलबली ! पाक के हाथ-पांव फूले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.