Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

बेटे के जन्मदिन के बहाने प्रेमचंद गुड्डू का शक्ति प्रदर्शन

हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़, सम्मेलन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे गुड्डू

Politics Mirror by Politics Mirror
January 9, 2026
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
बेटे के जन्मदिन के बहाने प्रेमचंद गुड्डू का शक्ति प्रदर्शन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महेश दीक्षित

भोपाल। रतलाम जिले की आलोट विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने बेटे अजीत बोरासी के जन्मदिन के बहाने ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया, जिसने मप्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। नगर पंचम विहार कॉलोनी स्थित निवास के पास आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में समर्थक जुटे। खास बात यह रही कि गुड्डू इंदौर से हेलीकॉप्टर के जरिए आलोट पहुंचे, जिससे पूरे आयोजन को ‘पावर शो’ के रूप में देखा गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिंदाबाद और गुड्डू जिंदाबाद के नारे जरूर गूंजते रहे, लेकिन मंच और पंडाल में कांग्रेस का एक भी झंडा नजर नहीं आया।

गौरतलब है कि आलोट विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने के बाद यह पहला मौका था, जब प्रेमचंद गुड्डू ने क्षेत्र में खुलकर अपनी ताकत दिखाई। उनके पुत्र अजीत बोरासी को कांग्रेस हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार का प्रभारी बनाकर भेजा था, लेकिन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अब तक प्रेमचंद गुड्डू और अजीत बोरासी की कांग्रेस में औपचारिक वापसी की कोई घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना बोरासी को दो महीने पहले मप्र महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर प्रेमचंद गुड्डू ने बाला साहेब ठाकरे के अंदाज में शाही कुर्सी पर बैठे-बैठे सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने बीते 30 वर्षों से क्षेत्र की सेवा की है। जनता ने उन्हें विधानसभा से लेकर संसद तक पहुंचाया है और इस भरोसे का कर्ज वे कभी नहीं उतार सकते। उन्होंने दोहराया कि उनके लिए क्षेत्र का विकास हमेशा सर्वोपरि रहा है। इस मौके पर उनके बेटे अजीत बोरासी ने कहा कि वे कांग्रेस के लिए पहले भी जनता के साथ खड़े थे, आज भी हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की ताकत से कांग्रेस का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि कई नेता आए और गए, लेकिन वे क्षेत्र में आज भी अंगद की तरह डटे हुए हैं।

प्रेमचंद गुड्डू का राजनीतिक सफर

प्रेमचंद गुड्डू पिछले तीन दशकों से मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते रहे हैं और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती है। आलोट क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वे 1998 और 2003 में विधायक तथा 2009 में सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2023 में पार्टी से दूरी बनाकर निर्दलीय चुनाव लडऩे के फैसले ने उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन हाल ही के शक्ति प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ अब भी बरकरार है।

Previous Post

अमेरिकी रक्षा बजट में भारी बढ़ोत्तरी, ट्रंप ने सैन्य बजट 1.5 ट्रिलियन डॉलर किया

Next Post

मोहन सरकार शिक्षकों को देने जा रही नए साल का गिफ्ट, सवा लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मोहन सरकार शिक्षकों को देने जा रही नए साल का गिफ्ट, सवा लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

मोहन सरकार शिक्षकों को देने जा रही नए साल का गिफ्ट, सवा लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.