Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

इसबगोल और शहद ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

Politics Mirror by Politics Mirror
February 6, 2026
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
इसबगोल और शहद ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। सुबह खाली पेट इसबगोल और शहद का सेवन ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है। आमतौर पर शुगर लेवल बढऩा सुबह से ही शुरू हो जाता है, ऐसे में दिनभर शुगर मैनेज करने के लिए सुबह से ही इसे स्थिर रखना आवश्यक है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इसबगोल का सेवन मेटाबॉलिज्म को सही दिशा में सक्रिय करता है, वहीं यह पेट साफ कर शरीर से अवांछित कचरे को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही यह इंसुलिन उत्पादन को भी सहारा देता है, जिससे दिनभर बनने वाली शुगर नियंत्रित बनी रहती है। इसबगोल आंतों की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाता है, जिससे भोजन का पाचन सुचारू रहता है और ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। इसबगोल और शहद लेने का तरीका भी सरल है। इसके लिए थोड़ा गुनगुना पानी लें और उसमें एक से दो चम्मच इसबगोल मिलाकर आधे से एक घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा नींबू रस और एक चम्मच शहद मिलाएँ। इसे सुबह खाली पेट पी लिया जाए तो यह शरीर में बेहतर तरीके से काम करता है। हफ्ते में दो से तीन बार इस तरह सेवन करने पर इसके प्रभाव महसूस होने लगते हैं।

इसबगोल हाई फाइबर और रफेज से भरपूर होता है, जो शरीर में जमा अतिरिक्त शुगर को अवशोषित कर मल के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों में कब्ज होने पर अक्सर शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। इसबगोल इस समस्या को प्राकृतिक तरीके से सुधारता है। दूसरी ओर, शहद अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण शरीर को संक्रमण से बचाने के साथ डायबिटिक न्यूरोपैथी जैसी जटिलताओं से भी सुरक्षा देता है। आयुर्वेद में शहद को ‘रुक्ष’ गुण वाला माना गया है, जो शरीर में बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इन सभी कारणों से डायबिटीज के मरीजों के लिए इसबगोल और शहद का नियंत्रित मात्रा में सेवन अत्यंत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना हमेशा बेहतर माना जाता है।

बता दें कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो यह शरीर को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर जहां पेट, लिवर और किडनी के कामकाज को प्रभावित करता है, वहीं आंखों की रोशनी कमजोर कर सकता है और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी पैदा कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल किया जाए जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करें।

Previous Post

एक्सरसाइज से मिलेगी गर्दन-पीठ के दर्द में राहत

Next Post

‘घूसखोर पंडत’ पर हंगामा क्यों बरपा?

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
‘घूसखोर पंडत’ पर हंगामा क्यों बरपा?

‘घूसखोर पंडत’ पर हंगामा क्यों बरपा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.