भोपाल। रक्षाबंधन पर शनिवार को भोपाल की सिटी बसों में महिलाओं ने फ्री में सफर किया। शहर सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में फ्री में यात्रा करने का यह गिफ्ट दिया । महिलाओं ने रात 9 बजे तक बसों में फ्री में सफर किया। सफर के बदले महिलाओं को एक रुपया भी किराए के रूप में नहीं देना पड़ा।
महापौर मालती राय ने बताया, हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। बहनों को नगर निगम की तरफ से सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सौगात दी गई है। बहनों से किराया नहीं लिया गया।
8 रूट पर दौड़ी बसें
पहले सिटी पहले पूरे शहर को कवर करती थी। इनमें बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियल खेड़ा, भौंरी समेत 25 रूट शामिल हैं, लेकिन अभी 8 रूटों पर ही बसें दौड़ रही है। ऐसे में महिलाओं को इन्हीं रूटों पर मुफ्त में सफर करने का मौका मिला।







