Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

रूस की ट्रंप को चेतावनी- भारत-चीन को धमकाया तो अमेरिका की खैर नहीं

Politics Mirror by Politics Mirror
September 19, 2025
in विदेश
0
रूस की ट्रंप को चेतावनी- भारत-चीन को धमकाया तो अमेरिका की खैर नहीं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मास्को। अमेरिका लगातार भारत और चीन के लिए चुनौतियां खड़ी कर रहा है। इस पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका की शुल्क और दबाव की राजनीति की कड़ी आलोचना की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि भारत और चीन जैसी प्राचीन सभ्यताओं को धमकियों और अल्टीमेटम से डराया नहीं जा सकता है। लावरोव रूस ने टीवी कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका द्वारा भारत और चीन जैसे देशों से रूसी ऊर्जा खरीद बंद करने की मांग उल्टा असर डाल रही है।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा कि रूस नए प्रतिबंधों से चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मुझे इन नए प्रतिबंधों में कोई समस्या नहीं दिखती। ट्रंप के पहले कार्यकाल में ही हमारे खिलाफ अभूतपूर्व स्तर के प्रतिबंध लगाए गए थे। हमने तब से सबक सीखा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो बाइडेन के कार्यकाल में प्रतिबंधों को कूटनीति का विकल्प बना दिया गया और समझौते की कोई कोशिश नहीं हुई। भारत ने अमेरिका की कार्रवाई को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यावहारिक करार दिया है। भारत का कहना है कि उसकी ऊर्जा नीति पूरी तरह राष्ट्रीय हित और बाजार की परिस्थितियों पर आधारित है, न कि किसी बाहरी दबाव पर।

रूसी विदेश मंत्री ने अमेरिकी की टैरिफ नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश नए ऊर्जा बाजार और संसाधन तलाशने पर मजबूर हो रहे हैं और उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। पिछले कुछ हफ्तों से ट्रंप और उनके शीर्ष अधिकारियों ने भारत को रूस से तेल खरीदने पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि भारत यूक्रेन युद्ध के लिये रूस को फंड कर रहा है। भारत ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि उसका ऊर्जा आयात राष्ट्रीय हित और बाजार की जरूरतों पर आधारित है। रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका का रुख नैतिक और राजनीतिक तौर पर गलत है। लावरोव ने जोर देकर कहा, भारत और चीन प्राचीन सभ्यताएं हैं। उनसे इस भाषा में बात करना कि या तो वह करो जो मुझे पसंद है वरना मैं शुल्क लगा दूंगा यह काम नहीं करेगा।

Previous Post

पाक-सऊदी समझौते में लिखा-किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर आक्रमण माना जाएगा

Next Post

क्या आपको पता है…समंदर के अंदर अथाह सोने का खजाना है

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
क्या आपको पता है…समंदर के अंदर अथाह सोने का खजाना है

क्या आपको पता है...समंदर के अंदर अथाह सोने का खजाना है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.