Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

संजय दत्त की लापरवाही ने जग्गू दादा को बना दिया हीरो

Politics Mirror by Politics Mirror
September 10, 2025
in मनोरंजन
0
संजय दत्त की लापरवाही ने जग्गू दादा को बना दिया हीरो
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की शुरुआत एक बड़े इत्तेफाक का नतीजा थी। बहुत कम लोग जानते है कि जैकी श्रॉफ को उनकी डेब्यू फिल्म हीरो इसलिए मिली क्योंकि उस दौर में संजय दत्त अपनी लापरवाही के कारण फिल्म से बाहर कर दिये गये थे।

वर्ष 1981 में फिल्म रॉकी से संजय दत्त ने धमाकेदार डेब्यू किया था और रातों-रात स्टार बन गए। उनकी सफलता से प्रभावित होकर मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने उन्हें दो बड़ी फिल्मों के लिए साइन किया विधाता और हीरो। विधाता की शूटिंग के दौरान संजय दत्त का रवैया लगातार समस्या खड़ी कर रहा था। कभी वह ड्रग्स की लत की वजह से सेट पर देर से पहुंचते, तो कभी अलग-अलग बहाने बनाते। इस वजह से शूटिंग बार-बार अटकती और सुभाष घई सहित पूरी टीम को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। विधाता में दिलीप कुमार, संजीव कुमार और शम्मी कपूर जैसे दिग्गज कलाकार थे, लेकिन संजय की लापरवाही से फिल्म की प्रगति पर असर पड़ रहा था। किसी तरह फिल्म पूरी तो हो गई, लेकिन इस अनुभव ने सुभाष घई को काफी परेशान और हताश कर दिया। जब उनकी अगली फिल्म हीरो की बारी आई, तो उन्होंने संजय दत्त को रिप्लेस करने का फैसला किया। यहीं से जैकी श्रॉफ की किस्मत चमकी। उस समय वे इंडस्ट्री में नए थे और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किया करते थे।

जैकी श्राफ ने स्वामी दादा में एक छोटा सा किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें क्रेडिट भी नहीं मिला था। लेकिन सुभाष घई ने जोखिम लेते हुए उन्हें अपनी नई फिल्म हीरो का हीरो बना दिया। हीरो के रिलीज होते ही जैकी श्रॉफ दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गये। फिल्म सुपरहिट हुई और जग्गू दादा के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ रातों-रात स्टार बन गए। जिस रोल को करने के लिए मूल रूप से संजय दत्त चुने गए थे, वही रोल जैकी श्रॉफ के करियर के लिये टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ।

Previous Post

एक और जंग की आहट… इजरायल ने अब कतर पर किया हमला, इस्लामिक देशों में हडक़ंप

Next Post

मप्र विधानसभा : एपी सिंह 30 सितंबर को हो जायेंगे सेवानिवृत्त, अरविंद शर्मा हो सकते हैं नये प्रमुख सचिव

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मप्र विधानसभा : एपी सिंह 30 सितंबर को हो जायेंगे सेवानिवृत्त, अरविंद शर्मा हो सकते हैं नये प्रमुख सचिव

मप्र विधानसभा : एपी सिंह 30 सितंबर को हो जायेंगे सेवानिवृत्त, अरविंद शर्मा हो सकते हैं नये प्रमुख सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.