Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

शारदीय नवरात्र शुरु, देवी मंदिरों में लगने लगी भीड़, खुले शक्तिपीठों के कपाट

Politics Mirror by Politics Mirror
September 22, 2025
in देश
0
शारदीय नवरात्र शुरु, देवी मंदिरों में लगने लगी भीड़, खुले शक्तिपीठों के कपाट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश सहित देशभर में शारदीय नवरात्र सोमवार से परंपरागत श्रद्धा एवं उत्साह से शुरु हो गये। सुबह से ही देवी मंदिरों में अनुष्ठान और पूजा-पाठ शुरु हो गई। देवी भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों के कपाट आधी रात से ही खोल दिए गए। बिलासपुर में मां नैना देवी मंदिर के कपाट रात 2 बजे, ऊना में मां चिंतपूर्णी मंदिर के सुबह 4 बजे, कांगड़ा में मां ज्वाला, मां ब्रजेश्वरी और मां चामुंडा देवी के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिए गए हैं। भोपाल के समीप स्थित सलकनपुर विंध्यवासनी बीजासन देवी मंदिर में सुबह से ही देवी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

उप्र के मिर्जापुर के विध्यांचल और फिरोजाबाद के राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर में सुबह से भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि पैर रखने की जगह नहीं रही। काशी में दुर्गा मंदिर में 1 किमी लंबी लाइन लगी है। देशभर में दुर्गा पंडाल चित्तकार्षक रोशनी से सजाये गये हैं। दक्षिण कोलकाता अशोक नगर संघ ने दुर्गा पूजा पंडाल को बांग्ला, आमार मां आर भाषा थीम पर डिजाइन किया गया है, जिसका अर्थ है बांगला मेरी मातृभाषा है।

इस बार नवरात्रि 10 दिनों की रहेगी, क्योंकि चतुर्थी तिथि दो दिन तक रहेगी। दुर्गाष्टमी 31 सितंबर और महानवमी 1 अक्टूबर को रहेगी। 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। चेतला अग्रणी क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल इस साल भी भव्य सजावट और पारंपरिक आभा के लिए शुरूआत से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। महालया के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां पहुंचकर देवी दुर्गा की प्रतिमा पर चक्षुदान किया और माथे पर सजावटी बिंदु लगाया। नवरात्रि पर्व दक्षिण कोलकाता का एक प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन माना जाता है, जिसकी थीम हर साल विशेष आकर्षण का केंद्र होती है।

Previous Post

पीएम मोदी ने हिमाचल को दी 5100 करोड़ की सौगात, अरुणाचल बनेगा शक्ति केंद्र

Next Post

नेपाल में हिंसा और 72 मौतों की जांच के लिए उच्चस्तरीय आयोग गठित

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
नेपाल में हिंसा और 72 मौतों की जांच के लिए उच्चस्तरीय आयोग गठित

नेपाल में हिंसा और 72 मौतों की जांच के लिए उच्चस्तरीय आयोग गठित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.