Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच सीमा पर युद्ध के हालात, एफ-16 के हमले में 9 की मौत

Politics Mirror by Politics Mirror
July 24, 2025
in विदेश
0
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच सीमा पर युद्ध के हालात, एफ-16 के हमले में 9 की मौत
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बैंकॉक। दक्षिण-पूर्व एशिया के दो पड़ोसी देश थाईलैंड और कंबोडिया एक बार फिर सीमा विवाद को लेकर दो-दो हाथ करने आमने-सामने आ गए हैं। गुरुवार को हालात तब और बिगड़ गए जबकि थाईलैंड ने अपने एफ-16 लड़ाकू विमानों से कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया, जिसमें कई कंबोडियाई नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है। जवाब में कंबोडिया ने भी मिसाइलों से पलटवार किया, जिससे थाईलैंड में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार थाईलैंड ने छह एफ-16 विमानों को अपनी सीमा पर तैनात किया था। थाई सेना के उप-प्रवक्ता रिचा सुकसुवनन ने कहा कि यह कार्रवाई तयशुदा सैन्य ठिकानों पर केंद्रित थी। वहीं, थाईलैंड का आरोप है कि कंबोडिया ने पहले तोपों और ड्रोन से उनकी सैन्य चौकी, नागरिक क्षेत्रों और एक अस्पताल को निशाना बनाया था। उधर, कंबोडिया ने थाई हमले को बेरहम करार देते हुए कहा है कि उन्होंने यह कदम आत्मरक्षा में उठाया। कंबोडियाई अधिकारियों ने थाई सैनिकों पर अकारण घुसपैठ का आरोप लगाया है। सुरिन प्रांत सहित सीमा से सटे कई इलाकों में लोग बंकरों और अस्थायी शरण स्थलों में शरण लिए हुए हैं। गोलियों और धमाकों की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं। थाई मीडिया ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया है, कि गोलियों और धमाकों की गिनती नहीं हो रही है, हर कोई डर के साये में जी रहा है। थाई विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर कंबोडिया हमले जारी रखता है तो वे आत्मरक्षा में और कड़े कदम उठाएंगे। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं और आशंका है कि हालात और गंभीर हो सकते हैं, अगर शीघ्र ही राजनयिक समाधान नहीं निकाला गया।

क्यों बिगड़े हालात?
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 817 किलोमीटर लंबी सीमा पर कई ऐतिहासिक और भू-राजनीतिक विवाद लंबे समय से चले आ रहे हैं। 2011 में भी दोनों देशों के बीच एक हफ्ते तक गोलीबारी हुई थी। ताजा तनाव मई में एक कंबोडियाई सैनिक की हत्या से शुरू हुआ था। इसके बाद कूटनीतिक संबंधों में खटास आई और दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजदूतों को निष्कासित कर दिया। गुरुवार को संघर्ष की शुरुआत ता मोआन थोम मंदिर के पास हुई, जो एक विवादित स्थल माना जाता है। यहां दो थाई सैनिक घायल हुए हैं।

Previous Post

रूस में 50 यात्रियों को लेकर उड़ा विमान लापता, बड़े हादसे की आशंका

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 जुलाई को भोपाल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई सेवाओं का करेंगे लोकार्पण

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 जुलाई को भोपाल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई सेवाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 जुलाई को भोपाल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई सेवाओं का करेंगे लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.