Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

अंतरिक्ष मिशन यात्री शुभांशु शुक्ला बोले- उन शानदार लोगों को छोडक़र आने का दुख है

Politics Mirror by Politics Mirror
August 17, 2025
in देश
0
अंतरिक्ष मिशन यात्री शुभांशु शुक्ला बोले- उन शानदार लोगों को छोडक़र आने का दुख है
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। अंतरिक्ष यात्रा करके इतिहास रचने वाले वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपना मिशन पूरा कर रविवार तडक़े स्वदेश वापस लौट आए हैं। घर वापसी की इस यात्रा के लिए उड़ान भरने से पहले शुक्ला ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने विचार साझा किए थे।

शुभांशु शुक्ला ने लिखा, भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही थीं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोडक़र आने का दुख है, जो पिछले एक साल से इस मिशन के दौरान मेरे दोस्त और परिवार रहे हैं। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने के लिए भी उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यही जिंदगी है… सब कुछ एक साथ। एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर पहुंचे शुक्ला पिछले 41 सालों में अंतरिक्ष पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह समेत उनका पूरा परिवार और तमाम लोग मौजूद थे।

शुभांशु ने आगे लिखा, अलविदा कहना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन हमें जिंदगी में आगे बढ़ते रहना चाहिए जैसा कि मेरी कमांडर पैगी कहती हैं कि अंतरिक्ष उड़ान में एक मात्र स्थिर चीज परिवर्तन है। मेरा मानना है कि यह बात जिंदगी पर भी लागू होती है। मुझे लगता है कि यूं ही चला चल राही… जीवन गाड़ी है और समय पहिया है। बता दें भारत के गगन यान मिशन के लिए अनुभव जुटाने के लिए शुभांशु शुक्ला मिशन के साथ अंतरिक्ष में गए थे। यहां पर 26 जून को वह स्पेस स्टेशन से जुड़े, जहां पर उन्होंने कई प्रयोग किए। इसरो के मुताबिक, शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और अंतरिक्ष शटल पर कई प्रयोग किए, और उम्मीद है कि इनके निष्कर्षों से गगनयान परियोजना को सीधे तौर पर मदद मिलेगी।

Previous Post

देश के विभाजन के लिए नेहरु, जिन्ना और माउंटबेटन जिम्मेदार !

Next Post

मोदी बोले-सिर पर संविधान रखकर नाचने वालों ने संविधान को कुचला

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मोदी बोले-सिर पर संविधान रखकर नाचने वालों ने संविधान को कुचला

मोदी बोले-सिर पर संविधान रखकर नाचने वालों ने संविधान को कुचला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.