Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

बासा भोजन बनाता है शरीर को रोगी

Politics Mirror by Politics Mirror
September 1, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
बासा भोजन बनाता है शरीर को रोगी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। आयुर्वेद में बासी भोजन को पुन:उष्णीत यानी बार-बार गर्म किया हुआ भोजन कहा गया है। चरक संहिता में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि नवन्नं बलवर्धनम्, पूतिमन्नं रोगकरम् अर्थात ताज़ा भोजन बल और ऊर्जा को बढ़ाता है, जबकि बासी भोजन शरीर में रोगों को जन्म देता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार बासी भोजन पचने में भारी होता है। इसमें टॉक्सिन्स (जहर) बनने की संभावना अधिक रहती है और बार-बार गर्म करने की वजह से इसमें मौजूद प्राकृतिक रस और पोषण पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं। यही कारण है कि बासी खाना शरीर को लाभ देने के बजाय नुकसान पहुंचाता है और इससे गैस, कब्ज़, अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। लंबे समय तक नियमित रूप से बासी भोजन करने से पाचन तंत्र कमजोर पड़ सकता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ता है।

हालांकि, आयुर्वेद में कुछ अपवाद भी बताए गए हैं। जैसे कि पकाए हुए चावल अगर रातभर पानी में भिगोकर रखे जाएं तो सुबह उनका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। यह प्रोबायोटिक की तरह काम करता है और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसी तरह, एक दिन पुराना दही अगले दिन और भी गुणकारी माना गया है। ऐसे उदाहरण बताते हैं कि हर बासी भोजन नुकसानदायक नहीं होता, बल्कि कुछ खास परिस्थितियों में उसका सेवन लाभकारी भी हो सकता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कभी मजबूरी में बासी भोजन करना पड़े तो उसमें थोड़ी अदरक, काली मिर्च या नींबू डालकर खाना चाहिए। ये प्राकृतिक तत्व पाचन को आसान बनाते हैं और भोजन के दुष्प्रभाव को कुछ हद तक कम कर देते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ताज़ा भोजन ही औषधि है और बासी भोजन रोग का कारण। आधुनिक जीवनशैली में जहां अक्सर लोग सुविधा के लिए भोजन को स्टोर कर अगले दिन इस्तेमाल करते हैं, वहां यह समझना ज़रूरी है कि ताज़ा भोजन ही शरीर को वास्तविक ऊर्जा और सेहत प्रदान करता है।

Previous Post

छोटे पर्दे पर विक्रम-बेताल को चर्चित करने वाले प्रेम सागर नहीं रहे

Next Post

सूडान में भूस्खलन से भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों मलबे में दबे

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सूडान में भूस्खलन से भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों मलबे में दबे

सूडान में भूस्खलन से भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों मलबे में दबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.