Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

सूर्य की किरणें ऊर्जा स्त्रोत हैं शरीर, मन और आत्मा का

Politics Mirror by Politics Mirror
September 16, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
सूर्य की किरणें ऊर्जा स्त्रोत हैं शरीर, मन और आत्मा का
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। आयुर्वेद में सूर्य को जीवनदायी शक्ति माना गया है। धूप लेना आवश्यक और लाभकारी बताया गया है। आधुनिक चिकित्सा भी सूर्य की रोशनी से मिलने वाले विटामिन डी को अमृत समान मानती है। सूर्य की किरणों से मिलने वाला विटामिन डी शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसे सनशाइन विटामिन कहा जाता है क्योंकि इसका सबसे प्राकृतिक और प्रभावशाली स्रोत सूर्य की रोशनी ही है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि जब सूर्य का प्रकाश त्वचा पर पड़ता है, तो शरीर में एक विशेष प्रक्रिया के तहत विटामिन डी-3 का निर्माण होता है। यह तत्व हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस व रिकेट्स जैसी बीमारियों से बचाव होता है। यही कारण है कि बच्चों के विकास और वृद्धावस्था में स्वस्थ रहने के लिए धूप लेना अत्यंत जरूरी माना गया है। सूर्य की किरणें केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों का यही मानना है कि संतुलित रूप से धूप लेना स्वस्थ जीवन की कुंजी है। बता दें कि प्रकृति ने मानव जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई उपहार दिए हैं, जिनमें सूर्य सबसे अहम माना जाता है। सूर्य की किरणें न केवल धरती पर जीवन का आधार हैं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के लिए भी अमूल्य ऊर्जा का स्रोत हैं।

सुबह 7 से 9 बजे तक धूप लेना लाभकारी
धूप लेने से मस्तिष्क में हार्मोनल संतुलन बेहतर होता है, जिससे मूड अच्छा रहता है और मानसिक स्फूर्ति बनी रहती है। हल्की धूप में नियमित रूप से बैठना अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक माना जाता है। धूप के संपर्क से त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ते हैं। सूर्य की किरणें रोमछिद्र खोलकर त्वचा को साफ करती हैं और रक्त संचार को बेहतर बनाती हैं। इससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं और त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है। हल्की धूप एक प्राकृतिक रोगनाशक का भी कार्य करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह 7 से 9 बजे तक की धूप सबसे लाभकारी होती है क्योंकि इस समय सूर्य की किरणें हल्की और शुद्ध होती हैं। हालांकि, अधिक देर तक तेज धूप में रहना त्वचा और आंखों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Previous Post

एच3एन2 वायरस पसार रहा पैर, इलाज में देर बन सकती है गंभीर खतरा

Next Post

इंदौर में बेकाबू ट्रक का कहर : दो की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
इंदौर में बेकाबू ट्रक का कहर : दो की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

इंदौर में बेकाबू ट्रक का कहर : दो की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.