Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home टेक्नालाजी

Tariff War: ट्रंप ने सात और देशों पर फोड़ा टैरिफ बम; इराक और अल्जीरिया पर 30% तो फिलीपींस पर लगाया 20% शुल्क

politicsmirror by politicsmirror
July 9, 2025
in टेक्नालाजी, देश, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों, राजनीतिक चिंतन, विदेश
0
Tariff War: ट्रंप ने सात और देशों पर फोड़ा टैरिफ बम; इराक और अल्जीरिया पर 30% तो फिलीपींस पर लगाया 20% शुल्क
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा भारत ट्रंप प्रशासन की ओर से बुधवार को जारी किए गए टैरिफ पत्रों की सूची में शामिल नहीं है। इस फैसले से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी, क्योंकि दोनों देश वर्तमान में व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका ने अब तक लगभग 21 देशों को टैरिफ से जुड़े पत्र जारी किए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, मोल्दोवा, श्रीलंका और फिलीपींस को 30 फीसदी तक टैरिफ को लेकर पत्र जारी किए। इनमें अल्जीरिया, इराक, लीबिया और श्रीलंका पर 30-30 फीसदी, ब्रुनेई और मोल्दोवा पर 25 फीसदी व फिलीपीन पर 20 फीसदी टैरिफ लगाने का जिक्र है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले सोमवार को कई देशों को टैरिफ वाले पत्र भेजे थे। ये सभी टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे। विभिन्न देशों के उत्पादों पर टैरिफ लगाने के अलावा, जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने के बाद से ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल पर भी क्षेत्र-विशिष्ट शुल्क लगाए हैं। मंगलवार को ट्रंप ने कहा था कि वे तांबे और दवाओं पर भी टैरिफ लगाए जा रहे हैं।

अब तक 21 देशों पर टैरिफ का एलान, 1 अगस्त से होगा लागू
ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को 14 देशों के लिए टैरिफ से जुड़ पत्रों की पहली खेप जारी की थी, जिसमें उन देशों के उत्पादों पर अमेरिका की ओर से 1 अगस्त से अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने के दौरान लगने वाले टैरिफ के बारे में बताया गया था। बांग्लादेश, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बोस्निया और हर्जेगोविना, कंबोडिया, कजाकिस्तान, लाओस, सर्बिया और ट्यूनीशिया उन देशों में शामिल हैं, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हस्ताक्षर किए गए पत्र प्राप्त हुए। बुधवार को लीबिया, इराक, अल्जीरिया, मोल्दोवा, ब्रुनेई और फिलीपींस को टैरिफ पत्र भेजे गए। इसके अलावा ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान भी किया था।

भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 26 फीसदी प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगाया था
इससे पहले 2 अप्रैल को अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 26 फीसदी प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगाया था, लेकिन इसे 90 दिनों के लिए यानी 9 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब इसे 1 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, अमेरिका की ओर से लगाया गया 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ अभी भी लागू है।

‘अब समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी’
इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि 1 अगस्त, 2025 से टैरिफ का भुगतान शुरू हो जाएगा। कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पोस्ट किया, ‘कल कई देशों को भेजे गए पत्रों के अनुसार और आज, कल या अगले कुछ समय में भेजे जाने वाले पत्रों के साथ टैरिफ का भुगतान 1 अगस्त, 2025 से शुरू होगा। इस तिथि में कोई बदलाव नहीं हुआ है और कोई बदलाव नहीं होगा। दूसरे शब्दों में 1 अगस्त, 2025 से सभी पैसे देय और भुगतान योग्य होंगे। अब समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!’

Next Post

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने तीन राज्यों में पीछा करने के बाद आरोपी को दबोचा, एक करोड़ रुपये की चोरी का मामला

politicsmirror

politicsmirror

Next Post
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने तीन राज्यों में पीछा करने के बाद आरोपी को दबोचा, एक करोड़ रुपये की चोरी का मामला

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने तीन राज्यों में पीछा करने के बाद आरोपी को दबोचा, एक करोड़ रुपये की चोरी का मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.