Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘भगवंत केसरी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का अवार्ड

Politics Mirror by Politics Mirror
August 4, 2025
in मनोरंजन
0
‘भगवंत केसरी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का अवार्ड
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। तेलुगु सिनेमा की फिल्म ‘भगवंत केसरी’ को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म अवार्ड मिला है। इस पर फिल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीलीला ने कहा कि यह अवार्ड को देश की हर उस बेटी को समर्पित है जो अपने सपनों को साकार करने का हौसला रखती है। श्रीलीला ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि बेटी को शेर बनाओ। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। आप सभी के प्यार और समर्थन की बदौलत यह संदेश अब पूरे देश में गूंज रहा है।

उन्होंने फिल्म की पूरी टीम के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण का भी आभार जताया, जिनके साथ उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। ‘भगवंत केसरी’ एक प्रेरणादायक कहानी है जिसमें एक पूर्व कैदी अपनी गोद ली हुई बेटी को भारतीय सेना में भर्ती कराने का सपना देखता है। इसके उसे एक निर्दयी बिजनेसमैन से टक्कर लेनी पड़ती है, जिससे संघर्ष और भी कठिन हो जाता है।

फिल्म में श्रीलीला के साथ नंदमुरी बालकृष्ण, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल जैसे नामचीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। श्रीलीला ने इस फिल्म में एक साहसी बेटी की भूमिका निभाई, जिसने दर्शकों और आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी न सिर्फ सामाजिक संदेश देती है, बल्कि बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देती है। श्रीलीला जल्द ही पवन कल्याण की आने वाली फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं, जबकि वाई. रविशंकर फिल्म के निर्माता हैं।

Previous Post

फर्जी जाति प्रमाणपत्र का मामला-गुना के पूर्व विधायक सलूजा को नहीं मिलेगी पेंशन

Next Post

अब सलमान का बॉडीगार्ड शेरा करेगा एक्टिंग

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अब सलमान का बॉडीगार्ड शेरा करेगा एक्टिंग

अब सलमान का बॉडीगार्ड शेरा करेगा एक्टिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.