Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

गुड़ जितना मीठा, उतना स्वास्थ्य बर्धक

Politics Mirror by Politics Mirror
August 16, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
गुड़ जितना मीठा, उतना स्वास्थ्य बर्धक
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। गुड़ जितना मीठा होता है, उतना ही स्वास्थ्य बर्धक भी होता है। आयुर्वेद में गुड़ को औषधीय चीनी की संज्ञा दी गई है और इसे हजारों वर्षों से चिकित्सा में उपयोग किया जा रहा है। आयुष मंत्रालय भी गुड़ के नियमित और सीमित सेवन को स्वास्थ्यवर्धक मानता है। गुड़ में जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इसे तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, शुंठी और मुनक्का के साथ मिलाकर बनाए गए हर्बल काढ़े में डालकर पीने से सर्दी-जुकाम, खांसी और थकावट जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं और मौसम के बदलाव के दौरान संक्रमण से बचाव करते हैं। गुड़ को चीनी के मुकाबले कहीं ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में धीरे-धीरे ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है, बशर्ते इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार गुड़ के एंटी-एलर्जी गुण फेफड़ों में सूजन और एलर्जी को कम करने में मदद करते हैं, जिससे सांस संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलती है। साथ ही, यह गले के संक्रमण, खांसी और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए भी उपयोगी है। गुड़ से बनी चाय या हर्बल काढ़ा न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि थकान भी दूर करता है और मानसिक स्फूर्ति लाता है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है, खून को साफ करता है और एनीमिया के खतरे को कम करता है।

इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा गुड़ उत्पादक देश है और यहां इसकी पारंपरिक चिकित्सा में विशेष जगह है। विशेषज्ञ मानते हैं कि गुड़ को गर्म रूप में हर्बल चाय या काढ़े के साथ लेना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसकी मिठास न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहतमंद भी है। जहां एक ओर चीनी को धीमा जहर कहा जाता है, वहीं गुड़ एक ऐसी प्राकृतिक मिठास है जो शरीर के लिए लाभकारी मानी जाती है। यह केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत को भी मजबूती प्रदान करता है।

Previous Post

इंदौर में फिर जन्मा अजूबा बच्चा…जिसके हैं एक धड़, दो सिर, दो दिल और चार हाथ!

Next Post

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम…वृंदावन पहुंचे 10 लाख भक्त, मथुरा में सोने के वस्त्रों से सजे ठाकुरजी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम…वृंदावन पहुंचे 10 लाख भक्त, मथुरा में सोने के वस्त्रों से सजे ठाकुरजी

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम...वृंदावन पहुंचे 10 लाख भक्त, मथुरा में सोने के वस्त्रों से सजे ठाकुरजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.