Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

आंसू तीन प्रकार के होते हैं

Politics Mirror by Politics Mirror
September 30, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
आंसू तीन प्रकार के होते हैं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। आंसुओं का निकलना केवल आंखों से पानी गिराना नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच जटिल समन्वय का नतीजा है। आंसू हमारे शरीर की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया हैं, जो खुशी, दुख या दर्द जैसी भावनाओं में बहते हैं। वैज्ञानिकों ने आंसुओं को तीन प्रकारों में बांटा है-बेसल(आंखों की सुरक्षा के लिये), नॉन-इमोशनल (भाव शून्य) और क्राइंग आंसू (भावनात्मक)।

हर प्रकार का आंसू अलग कारण और उद्देश्य से उत्पन्न होता है और हमारी आंखों और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है। बेसल आंसू नॉन-इमोशनल होते हैं और ये आंखों को सूखने से बचाते हैं। इनमें लगभग 98 प्रतिशत पानी होता है और यह आंखों को नरम व साफ बनाए रखते हैं। बेसल आंसू लगातार उत्पन्न होते रहते हैं और आंखों की रक्षा तथा लुब्रिकेशन के लिए जरूरी हैं। नॉन-इमोशनल आंसू किसी विशेष कारण से उत्पन्न होते हैं। उदाहरण के लिए, प्याज काटने पर, धूल या मिट्टी आंखों में जाने पर हमारी आंखें आंसू बहाती हैं। यह एक सुरक्षा तंत्र है जो आंखों को हानिकारक तत्वों से बचाता है और उन्हें साफ करता है। क्राइंग आंसू भावनाओं के कारण उत्पन्न होते हैं। यह दुख, खुशी, दर्द या किसी तीव्र भावना के कारण बहते हैं। क्राइंग आंसू हमारे अंदर की भावनाओं का बाहरी रूप होते हैं और मानसिक स्थिति को व्यक्त करने में मदद करते हैं।

आंसू बहने की इस प्रक्रिया में दिमाग का लिंबिक सिस्टम और हाइपोथैलेमस नर्वस सिस्टम मुख्य भूमिका निभाते हैं। जब भावनाएं चरम पर होती हैं, न्यूरोट्रांसमीटर संकेत भेजते हैं, जिससे आंखों से क्राइंग आंसू बहने लगते हैं। आंसू केवल भावनाओं को व्यक्त नहीं करते। इनमें मेंटल हेल्थ सुधारने की शक्ति भी होती है। बेसल और नॉन-इमोशनल आंसू आंखों को सुरक्षित रखते हैं। जबकि क्राइंग आंसू तनाव को कम करके मानसिक स्थिति को बेहतर बनाते हैं। इसलिए, रोना केवल कमजोरी नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच संतुलन बनाए रखने का एक प्राकृतिक तरीका है।

Previous Post

बरेली हिंसा, अब तक 60 लोग गिरफ्तार, आईएमसी नेता की 74 दुकानें सील

Next Post

दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.