Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

एक पते पर 50-50 मतदाता थे…कई जगहों पर नाम एक थे, फोटो अलग अलग

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर चुनावों में धांधली होने का बड़ा आरोप लगाया

Politics Mirror by Politics Mirror
August 7, 2025
in देश
0
एक पते पर 50-50 मतदाता थे…कई जगहों पर नाम एक थे, फोटो अलग अलग
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बीते कुछ चुनावों में धांधली होने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित कई राज्यों की कथित वोटर लिस्ट दिखाई जिसमें एक ही पते पर कई नाम दर्ज थे। उन्होंने मतदाता सूची दिखाई जिसमें कई वोटरों के मकान नंबर शून्य लिखा था और पिता का नाम भी गलत लिखा हुआ था। उन्होंने कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र का हवाला देकर आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाया गया।

राहुल गांधी ने एक प्रेसवार्ता में कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़ों की प्रस्तुति देकर धांधली का दावा किया। राहुल गांधी ने बताया कि ‘‘चुनाव धांधली’’ के सबूत एकत्र करने में कुल 6 माह का समय लगा है। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को ‘मशीन के पढऩे योग्य’ (मशीन रीडेबल) डेटा नहीं दे रहा है, ताकि ये सब पकड़ा नहीं जा सके।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी टीम ने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के डेटा का विश्लेषण कर गड़बड़ी का पता किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में छह में पिछड़ गई, लेकिन महादेवपुरा में बीजेपी को एकतरफा वोट मिला। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी हुई। उन्होंने कहा, ‘‘एक पते पर 50-50 मतदाता थे…कई जगहों पर नाम एक थे, फोटो अलग अलग थे।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हमारे संविधान में जो बातें निहित हैं, वहां इस तथ्य पर आधारित हैं कि एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार होगा। सवाल यह है कि अब यह विचार कितना सुरक्षित है कि एक व्यक्ति को एक वोट अधिकार मिलेगा? राहुल गांधी ने कहा, बीते कुछ समय से जनता में एक संदेह था। सत्ता विरोधी माहौल दल के खिलाफ होता है, लेकिन भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी जिसके खिलाफ माहौल नहीं होता। उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का उल्लेख कर कहा कि सर्वेक्षण कुछ कह रहे थे, लेकिन नतीजे कुछ और हो गए।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब ईवीएम नहीं था, तब पूरा देश एक दिन वोट किया करता था, लेकिन आज के जमाने में कई चरणों में मतदान होता है.. इस कारण लंबे समय से संदेह की स्थिति थी।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि आम चुनाव के बाद महाराष्ट्र में पांच महीनों के भीतर इतने मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए, जो पहले पांच साल की अवधि में नहीं जुड़े थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के दौरान एक करोड़ मतदाता बढ़ गए। हम निर्वाचन आयोग के पास गए…हमने पूरी निश्चितता के साथ यह कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव की चोरी की गई।

महाराष्ट्र चुनाव चुराया

राहुल गांधी ने कहा महाराष्ट्र में, 5 महीनों में 5 साल से ज्यादा मतदाताओं के जुडऩे से हमारा संदेह बढ़ा और फिर शाम 5 बजे के बाद मतदान में भारी उछाल देखने को मिला। विधानसभा में हमारा गठबंधन पूरी तरह से साफ हुआ और लोकसभा में हमारा गठबंधन पूरी तरह से साफ हो गया। यह बेहद संदिग्ध है। इसके बाद हमारी जांच में सामने आया कि लोकसभा और विधानसभा के बीच एक करोड़ नए मतदाता जुड़े। हम चुनाव आयोग गए और लिखा, और हमारे तर्क का सार यह था कि महाराष्ट्र चुनाव चुराया गया था। समस्या की जड़ क्या है? मतदाता सूची इस देश की संपत्ति है। चुनाव आयोग हमें मतदाता सूची देने से इंकार कर रहा है और फिर उन्होंने कुछ बहुत ही दिलचस्प किया। उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर देते हैं। यह हमारे लिए आश्चर्यजनक था क्योंकि महाराष्ट्र में शाम 5.30 बजे के बाद भारी मतदान के बारे में एक सवाल था ताकि संख्याओं का मिलान किया जा सके।

 ‘एटम बम’ की तरह है सबूत
राहुल गांधी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने ‘मशीन से पढऩे योग्य’ (मशीन रीडबल) मतदाता सूची देने से इंकार किया। राहुल गांधी ने कहा, पहले हमारे पास इसका सबूत नहीं था कि भाजपा के साथ मिलकर धांधली की जा रही है…इसके बाद हमने इसका पता लगाने का फैसला किया। राहुल गांधी ने बीते एक अगस्त को दावा किया था कि निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ में शामिल है और इस बारे में उनके पास ऐसा पुख्ता सबूत है जो ‘एटम बम’ की तरह है जिसके फटने पर आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी।

Previous Post

राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Next Post

कैद से बाहर आने फडफ़ड़ा रहे राजा रघुवंशी के हत्यारे सोनम और राज

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
कैद से बाहर आने फडफ़ड़ा रहे राजा रघुवंशी के हत्यारे सोनम और राज

कैद से बाहर आने फडफ़ड़ा रहे राजा रघुवंशी के हत्यारे सोनम और राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.