Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

अमेरिका में टिकटॉक की एंट्री… ट्रंप ने ‘बेचो या बंद कर देंगे’ के अंदाज में डील कराई

Politics Mirror by Politics Mirror
September 27, 2025
in विदेश
0
अमेरिका में टिकटॉक की एंट्री… ट्रंप ने ‘बेचो या बंद कर देंगे’ के अंदाज में डील कराई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। अमेरिका में टिकटॉक की एंट्री के लिये लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को अमेरिका में आने की अनुमति दे दी है। जानकारों का कहना है कि अमेरिका ने बाइटडांस की कनपटी पर बंदूक लगाकर ‘बेचो या बंद कर देंगे’ जैसे अंदाज में यह डील कराई है।

ट्रंप प्रशासन ने टिकटॉक का वैल्यूएशन महज 14 अरब डॉलर (1.23 लाख करोड़ रुपये) लगाया है, जबकि डील से पहले एक्सपर्टस का अनुमान था कि इसका वैल्यूएशन करीब 40 अरब डॉलर (3.54 लाख करोड़ रुपये) तक जा सकता है। ट्रंप के इस वैल्यूएशन से टिकटॉक में निवेश करने को तैयार बैठी अमेरिकी कंपनियां भी सकते में आ गई हैं। अमेरिका की टेक कंपनी ओरैकल कॉर्प के फाउंडर लैरी एलिसन और सिल्वर लेक मैनेजमेंट एलएलसी ने मिलकर इसमें निवेश का प्लान बनाया था। इस डील में टिकटॉक की हिस्सेदारी भी घटाकर 20 फीसदी कर दी गई है। डील में भले ही अमेरिकी निवेश्कों को ज्यादा हिस्सेदारी दी गई है, लेकिन अमेरिका में इसके ऑपरेशन से जो भी मुनाफा होगा, उसका 50 फीसदी बाइटडांस को दिया जाएगा।

टिकटॉक अमेरिका में सबसे चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। सिर्फ अमेरिकी बाजार में इसके प्लेटफॉर्म पर 17 करोड़ यूजर हैं, जो हर साल 10 अरब डॉलर (करीब 88 हजार करोड़ रुपये) का रेवेन्यू पैदा करते हैं। जानकारों का कहना है कि इस लिहाज से अमेरिका की ओर से लगाया गया वैल्यूएशन काफी कम है। एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका की ओर से लगाया गया यह वैल्यूएशन दिनदहाड़े लूट है। अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वान्स की अगुवाई यह डील की गई। एक्सपर्ट का कहना है कि यह डील पिछले एक दशक में हुए किसी भी टेक अधिग्रहण में सबसे सस्ता रहा है। अमेरिका ने जो भी कीमत लगाई है, वह टिकटॉक की वास्तविक कीमत का महज 30 फीसदी ही है।

Previous Post

असम निकाय चुनाव में भाजपा को झटका, बीपीएफ सत्ता में वापसी की ओर

Next Post

चीन और भारत में भूकंप के झटके, सोनीपत में भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
चीन और भारत में भूकंप के झटके, सोनीपत में भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई

चीन और भारत में भूकंप के झटके, सोनीपत में भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.