Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

ट्रंप ने कहा- यूएन में मेरे खिलाफ तीन साजिशें रची गईं

Politics Mirror by Politics Mirror
September 25, 2025
in विदेश
0
ट्रंप ने कहा- यूएन में मेरे खिलाफ तीन साजिशें रची गईं
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) में तीन साजिशें रचीं गई हैं। पहली साजिश तब हुई जब वह यूएन में अपने दल के साथ एस्केलेटर पर थे। अचानक एस्केलेटर ‘जोर से रुक गया।’ ट्रंप ने इसे ‘स्पष्ट साजिश’ करार दिया। हालांकि, यूएन के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का एक वीडियोग्राफर, जो ट्रंप के आगे दौड़ रहा था, उसने गलती से एस्केलेटर के स्टॉप मैकेनिज्म को छू लिया होगा, जिससे यह रुक गया।

ट्रंप ने दूसरी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर ‘एकदम बंद’ हो गया। एक यूएन अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि टेलीप्रॉम्प्टर को व्हाइट हाउस की टीम संचालित कर रही थी, न कि यूएन। ट्रंप ने इसे भी साजिश का हिस्सा बताया। ट्रंप ने तीसरी शिकायत की कि उनके भाषण के दौरान यूएन में साउंड ठीक नहीं थी। लोग उनके शब्दों को तभी सुन पाए, जब उनके पास अनुवादक के ईयरपीस थे। ट्रंप ने बताया कि उनकी पत्नी मेलानिया ने भी कहा कि उन्हें भाषण की आवाज सुनाई नहीं दी।

ट्रंप ने इसके साथ यूरोप के सहयोगी देशों पर भी निशाना साधा। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और प्रवासियों को स्वीकार करने के मुद्दे पर यूरोपीय देशों की नीतियों को गलत ठहराया। ट्रंप ने विश्व नेताओं से कहा कि उनके देश ‘नरक की ओर जा रहे हैं।’ ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘यह सब संयोग नहीं था, यह तीन साजिश थी।’ इन दावों ने एक बार फिर ट्रंप को सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि, यूएन ने किसी भी तरह की साजिश से इंकार करते हुये इन घटनाओं को तकनीकी खराबी बताया है।

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने न्यायपालिका में नियुक्तियों पर उठाए कई सवाल

Next Post

एक्ट्रेस साहेर ने लिखा-बधाई हो आर्यन, तो एक अच्छे इंसान हो

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एक्ट्रेस साहेर ने लिखा-बधाई हो आर्यन, तो एक अच्छे इंसान हो

एक्ट्रेस साहेर ने लिखा-बधाई हो आर्यन, तो एक अच्छे इंसान हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.