Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

ट्रंप के सलाहकार का दावा- 2028 में फिर राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप, बदलेंगे संविधान

Politics Mirror by Politics Mirror
October 24, 2025
in विदेश
0
ट्रंप के सलाहकार का दावा- 2028 में फिर राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप, बदलेंगे संविधान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार ने दावा किया कि ट्रंप अपने तीसरे कार्यकाल के लिए अभी से गंभीर हैं और इसके लिए योजना बनाई जा रही है। सलाहकार, जो ट्रंप के पहले कार्यकाल के रणनीतिकार और ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ आंदोलन के समर्थक रहे हैं, ने कहा कि ट्रंप तीसरे कार्यकाल के लिए जाएंगे। लोग इसे स्वीकार कर लें। जब उनसे पूछा गया कि अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन अधिकतम दो कार्यकाल की अनुमति देता है, तो उन्होंने कहा कि इसके कई विकल्प हैं। उन्होंने विस्तार से नहीं बताया, लेकिन कहा कि उचित समय पर योजना सार्वजनिक की जाएगी।

ट्रंप के सलाहकार ने कहा कि अमेरिका को ट्रंप की आवश्यकता है और 2016 व 2024 में उनकी जीत की संभावनाएं कम थीं, लेकिन 2028 में बेहतर अवसर होंगे। उन्होंने कहा कि हमने जो शुरू किया, उसे पूरा करना होगा। ट्रंप को दैवीय योजना का वाहक बताते हुए सलाहकार ने कहा कि भले ही ट्रंप पूर्णत: धार्मिक या निर्दोष न हों, लेकिन वे एक विशेष उद्देश्य के लिए चुने गए हैं। इस साल मार्च में ट्रंप ने तीसरे कार्यकाल की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा था कि लोग उनसे यह मांग कर रहे हैं और कुछ तरीके हैं जिससे यह संभव हो सकता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस दिशा में कोई कानूनी कदम नहीं उठाया।

अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन स्पष्ट रूप से कहता है कि कोई भी व्यक्ति दो से अधिक बार राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता। इसका अपवाद केवल तब है जब कोई उपराष्ट्रपति दो साल से कम समय के लिए राष्ट्रपति का कार्यकाल संभाले और उसके बाद दो पूर्ण कार्यकाल जीते। इस स्थिति में अधिकतम कार्यकाल 10 साल हो सकता है। तीसरा कार्यकाल तभी संभव है जब 22वां संशोधन हटाया जाए, जिसके लिए हाउस और सीनेट में दो-तिहाई बहुमत और तीन-चौथाई राज्य विधानसभाओं की मंजूरी आवश्यक होगी।

Previous Post

धर्मांतरण विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, कहा- भारत धर्मनिरपेक्ष देश है

Next Post

ट्रंप ने रुस पर लगाए प्रतिबंध, पुतिन ने परमाणु शक्ति का प्रदर्शन कर दिया जवाब

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ट्रंप ने रुस पर लगाए प्रतिबंध, पुतिन ने परमाणु शक्ति का प्रदर्शन कर दिया जवाब

ट्रंप ने रुस पर लगाए प्रतिबंध, पुतिन ने परमाणु शक्ति का प्रदर्शन कर दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.