Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

दुर्घटना ग्रस्त होते-होते बचा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का विमान, मचा हडक़ंप

Politics Mirror by Politics Mirror
September 18, 2025
in विदेश
0
दुर्घटना ग्रस्त होते-होते बचा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का विमान, मचा हडक़ंप
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। राष्ट्रपति ट्रंप और फस्र्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को लेकर उड़ान भर रहा विशाल एयरफोर्स वन एक हादसे का हिस्सा बनते-बचते रह गया। यह घटना उस समय हुई जब न्यू जर्सी के मॉरिस्टाउन एयरपोर्ट से ब्रिटेन के लिए उड़ान भरने वाला राष्ट्रपति का विमान, न्यूयॉर्क के आकाश में स्पिरिट एयरलाइंस की फ्लाइट 1300 के बेहद करीब आ गया।

रिपोटर्स के अनुसार, स्पिरिट एयरलाइंस का एयरबस ए321 विमान फोर्ट लॉडरडेल से बोस्टन जा रहा था। दोनों विमान लॉन्ग आइलैंड के ऊपर समान ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे और उनके रास्ते एक-दूसरे से टकराने की संभावना दिख रही थी। तभी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने स्पिरिट के पायलटों को तुरंत सतर्क किया और बार-बार जोर देकर कहा-‘स्पिरिट 1300, अभी 20 डिग्री दाईं ओर मुड़ें।’ एटीसी की इस चेतावनी का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कंट्रोलर ने लगातार पायलटों को सावधान रहने को कहा। कंट्रोलर ने यह भी बताया कि उनके बाईं ओर मात्र 9 से 12 किमी की दूरी पर एक नीले-सफेद रंग का विशाल बोइंग 747 (एयरफोर्स वन) मौजूद है। आप समझ सकते हैं कि इसमें कौन है। हालांकि, बाद में फ्लाइट डेटा से पता चला कि दोनों विमान करीब 17 किमी मील की दूरी पर रहते हुए समानांतर उड़ान भर रहे थे।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि ‘दोनों विमान सुरक्षित दूरी पर थे और किसी तरह का खतरा नहीं था।’ स्पिरिट एयरलाइंस ने भी बयान में कहा कि उनके पायलटों ने एटीसी के सभी निर्देशों का पालन किया और विमान बोस्टन में सुरक्षित उतरा। कंपनी ने दोहराया कि सुरक्षा हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस बीच, एयरफोर्स वन सुरक्षित रूप से ब्रिटेन के स्टानस्टेड एयरपोर्ट पर उतरा। यहाँ ट्रंप का स्वागत अमेरिकी राजदूत वॉरेन स्टीफेंस और किंग चाल्र्स-3 के प्रतिनिधि विस्काउंट हूड ने किया। इसके बाद ट्रंप और मेलानिया हेलीकॉप्टर से विंडसर कैसल पहुंचे, जहां प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने उनका औपचारिक स्वागत किया।

Previous Post

बांग्लादेश : आगामी चुनाव में वोट भी नहीं डाल सकेंगी शेख हसीना

Next Post

पाक-सऊदी समझौते में लिखा-किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर आक्रमण माना जाएगा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पाक-सऊदी समझौते में लिखा-किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर आक्रमण माना जाएगा

पाक-सऊदी समझौते में लिखा-किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर आक्रमण माना जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.