Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

उपराष्ट्रपति चुनाव… एनडीए 17 अगस्त को घोषित कर सकता है उम्मीदवार

Politics Mirror by Politics Mirror
August 16, 2025
in देश, राजनीति इन दिनों
0
उपराष्ट्रपति चुनाव… एनडीए 17 अगस्त को घोषित कर सकता है उम्मीदवार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। देश के अगले उपराष्ट्रपति को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, कल रविवार 17 अगस्त को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में एनडीए उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला हो जाएगा। बैठक शाम 6 बजे दिल्ली में होगी। तय उम्मीदवार 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेगा, जिसमें एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

उधर, इंडिया गठबंधन ब्लॉक 18 अगस्त को बैठक कर अपने उम्मीदवार पर चर्चा करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े इसको लेकर विपक्षी नेताओं से लगातार बातचीत कर रहे हैं। जहां तक उपराष्ट्रपति चुनाव कार्यक्रम की बात है तो नामांकन की अंतिम तारीख: 21 अगस्त, नामांकन वापसी की आखिरी तारीख: 25 अगस्त को और वोटिंग व मतगणना 9 सितंबर को होगी। बता दें कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा दे दिया था। 74 वर्षीय धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक होना था।

भाजपा के संभावित दावेदार
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अपनी विचारधारा से जुड़े वरिष्ठ नेता को उम्मीदवार बना सकती है। चर्चाओं में दो नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं, इनमें थावरचंद गहलोत, कर्नाटक के राज्यपाल और ओम माथुर, सिक्किम के राज्यपाल प्रमुख हैं।

एनडीए का पलड़ा है भारी
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर जो गणित बैठाया जा रहा है उसमें एनडीए का पलड़ा भारी नजर आता है। दरसअल, लोकसभा में 542 में से एनडीए के पास 293 जबकि इंडिया गठबंधन के पास 234 सांसद हैं। इसी प्रकार राज्यसभा में 240 में से एनडीए को 130 जबकि इंडिया को 79 सांसदों का समर्थन हासिल है। इस प्रकार कुल समर्थन एनडीए के पास 423 और इंडिया के पास 313 सांसद हैं। संख्याबल के लिहाज से इस चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।

Previous Post

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम…वृंदावन पहुंचे 10 लाख भक्त, मथुरा में सोने के वस्त्रों से सजे ठाकुरजी

Next Post

घर में ही घिरे ट्रंप- लोगों ने पूछा क्या भारत पर टैरिफ लगाने से रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
घर में ही घिरे ट्रंप- लोगों ने पूछा क्या भारत पर टैरिफ लगाने से रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

घर में ही घिरे ट्रंप- लोगों ने पूछा क्या भारत पर टैरिफ लगाने से रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.